फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   by election himachal: Ashish sikata withdraws his nomination from pachad seat

हिमाचल उपचुनाव: नाम वापस लेते ही लगे सिकटा मुर्दाबाद के लगे नारे, समर्थकों ने ये कहा

Thu, 03 Oct 2019 01:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
by election himachal: Ashish sikata withdraws his nomination from pachad seat
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सिकटा के मैदान से हटने के निर्णय पर उनके समर्थक भड़क गए। गुरुवार को उनके नामांकन पत्र वापस लेने की सूचना मिलते ही समर्थकों ने उन्हें राजगढ़ के एक निजी होटल में घेर लिया और जमकर क्लास ली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा। समर्थकों ने सिकटा मुर्दाबाद, बिक गया सिकटा और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सिकटा को उनके समर्थकों के बीच से निकाल कर ले गए। 10 से 15 मिनट तक चले इस हंगामे के दौरान दोनों गुटों में धक्का-मुक्की भी हुई। 
विज्ञापन


आशीष सिकटा की मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के साथ हुई मुलाकात के बाद वह अपना नाम वापस लेने के लिए राजी हो गए। लेकिन, उनके समर्थक आग बबूला हो गए। एक निजी होटल में बैठक कर समर्थकों ने उनकी जमकर क्लास ली। समर्थकों ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर विशाल जनसभा तक तमाम कार्य सिकटा ने उन्हें विश्वास में लेकर किए। लेकिन, मुख्यमंत्री से मुलाकात और नाम वापस लेने के निर्णय की उन्हें भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिकटा को दिया जाएगा अच्छा पद : सत्ती

by election himachal: Ashish sikata withdraws his nomination from pachad seat

इसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बैठक में समर्थकों ने कहा कि चुनाव लड़ने, जनसभा करने के लिए हमें पूछा जाता है, लेकिन चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय अकेले ही ले लिया।

कैसे चुनाव लड़ने से पहले हार मान ली? बंद कमरे में हुई इस बैठक में समर्थकों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। समर्थकों ने यह तक कह दिया कि आप कितने में बिके ?  कितने पैसे आपको चाहिए ? हमने पहले ही कहा था कि जितने पैसे लगेंगे हम लगाएंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि आशीष सिकटा ने संगठन की बात मानी है, वह परिवार में वापस आए हैं। इसलिए उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में अच्छा पद दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed