फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Businessmen selling goods on Himuda road disappeared after breaking shops

शिमला: दुकानें तोड़कर गायब हो गया हिमुडा सड़क पर सामान बेच रहे हैं कारोबारी

Mon, 13 Feb 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Businessmen selling goods on Himuda road disappeared after breaking shops
शिमला। शहर की सब्जी मंडी में स्मार्ट सिटी मिशन से नई दुकानें बनाकर देने का सपना दिखाकर हिमुडा ने ठेकेदार के जरिये कारोबारियों की पुरानी दुकानें तो तुड़वा दीं लेकिन नई बनाना भूल गया।
विज्ञापन


छह महीने से यह कारोबारी अब सड़क पर सामान बेचने को मजबूर हैं। मौके पर काम तक शुरू नहीं किया जा रहा। कारोबारियों का कहना है कि मौके पर अब न तो ठेकेदार आ रहा है और न ही हिमुडा के अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। उनका कारोबार चौपट हो गया है। बारिश, बर्फबारी में भी उन्हें खुले में काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यदि जल्द काम शुरू न हुआ तो कारोबारी विरोध पर उतर आएंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में नगर निगम की पुरानी दुकानों की जगह नई दुकानें बनाई जा रही हैं। हिमुडा को इस काम का जिम्मा दिया गया है। सब्जी मंडी में ज्यादातर जगह नई दुकानें बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन सदर थाने के पिछली तरफ सब्जी मंडी में करीब आधा दर्जन दुकानें पिछले साल खाली करवाकर तोड़ दी थीं। कारोबारियों को उम्मीद थी कि उन्हें भी जल्द नई दुकानें मिलेंगी। लेकिन अभी तक मौके पर काम ही शुरू नहीं हुआ है। कुछ कारोबारियों का कहना है कि यदि पहले पता होता कि काम इतना सुस्त होगा तो वे कभी दुकानें खाली न करते।
विज्ञापन



लोअर बाजार में काम ही शुरू नहीं हुआ
लोअर बाजार में भी टनल के पास दुकानों के निर्माण की रफ्तार बेहद सुस्त है। वहीं, गंज के पिछली तरफ लोअर बाजार में बनने वाली 38 दुकानों का तो काम ही शुरू नहीं हो रहा। हिमुडा की मुख्य अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि दुकानों के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। मौके पर काम क्यों नहीं हुआ, इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द दुकानें बनाकर दें हिमुडा : उपाध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि दुकानें न होने से कारोबारी परेशान हैं। इनका काम चौपट हो गया है। हिमुडा जल्द दुकानों का निर्माण कार्य पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed