फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Businessman beaten to death with sticks and kicks in Nirmand anni, two accused arrested

Murder Nirmand: बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान के कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM IST
सार

कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की लात-घूंसों और डंडों से  पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मंडी जिले के दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Businessman beaten to death with sticks and kicks in Nirmand anni, two accused arrested
घटनास्थल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की लात-घूंसों और डंडों से  पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मंडी जिले के दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि राजस्थान का एक कारोबारी रिंग वाली गेम में सामान के साथ नोट रखे हुए था। पुलिस ने उसका 3,000 रुपये का चालान कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि आप मेरा चालान तो कर रहे हैं, लेकिन मंडी के कारोबारियों का क्यों नहीं। ऐसे में पुलिस ने उनका चालान भी काट दिया। इस पर सोमवार रात को दोनों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसमें राजस्थान के कारोबारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निरमंड के खेल मैदान में बूढ़ी दिवाली को लेकर मेला सजा हुआ है, जहां प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी कारोबारी पहुंचे हैं। घटना सोमवार रात करीब 8:00 बजे की बताई रही है। चालान कटवाने को लेकर रामेश्वर और आरोपी पवन कुमार निवासी गांव नारला सलाना, कुन्नू तहसील पद्धर जिला मंडी और प्रवीण कुमार निवासी तमरोह दियाड़गी, तहसील बल्ह जिला मंडी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने रामेश्वर की डंडे और लात घूंसों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। हालांकि शोर सुनकर आसपास के कारोबारी भी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इससे रामेश्वर बेसुध होकर गिर गया। बीच बचाव में एक शख्स को भी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने निरमंड पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक कारोबारी दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पवन कुमार और प्रवीण कुमार निवासी मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच डीएसपी आनी और एसडीएम निरमंड को सौंपी गई हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ ही मारपीट में इस्तेमाल किया गया डंडा भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि  सोमवार दिन को रामेश्वर वर्मा का अवैध रूप से सट्टे का काम करने पर चालान काटा गया था, जिस पर उसने अन्य कारोबारियों के भी नाम लेकर चालान काटने को कहा।  इसके बाद उसी रात को मामूली कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। इसमें रामेश्वर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed