फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus service strat on vikash nager

छोटा शिमला विकासनगर सड़क पर बस सेवा चलाने की तैयारी

Wed, 22 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bus service strat on vikash nager
सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुआ सड़क का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र के हजारों लोगों को अब छोटा शिमला बाजार पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी।
छोटा शिमला-विकासनगर सड़क चौड़ी करने का काम पूरा होने के बाद अब इस पर बस चलाने की तैयारी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने जा रहा है। सड़क को बस सेवा के लिए पास करने और फिर बस का संचालन शुरू करने की योजना है।
अभी विकासनगर क्षेत्र के हजारों लोगों, स्कूली बच्चों को पैदल ही छोटा शिमला के लिए आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क सुविधा होने के बावजूद यहां बस नहीं चलती। सड़क तंग होने से सिर्फ छोटी गाड़ियां ही यहां से चलती हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 90 लाख रुपये खर्च कर इस सड़क को चौड़ी करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा था। विभाग ने करीब चार सौ मीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया है। तंग मोड़ चौड़े किए गए हैं, जबकि कई जगह हिल कटिंग और डंगे लगाकर सड़क चौड़ी की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को लिखेंगे पत्र
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छोटा शिमला विकासनगर सड़क को चौड़ा कर दिया है। इसे बस के लिए पास करने और बस सेवा शुरू करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुधीर गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed