फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus service starts for lahaul after four months.

हटाई गई बर्फ, चार माह बाद रोहतांग पार करेंगी सरकारी बसें

Fri, 06 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Fri, 06 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bus service starts for lahaul after four months.
चार माह बाद शुक्रवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो रोहतांग के रास्ते बस सेवा शुरू करने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

लाहौल-पांगी घाटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार माह बाद शुक्रवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो रोहतांग के रास्ते बस सेवा शुरू करने जा रहा है। वीरवार को निगम प्रबंधन और केलांग डिपो की एक्सपर्ट टीम ने मनाली से लाहौल के बीच बस ट्रायल किया।

विज्ञापन


ट्रायल सफल होने के बाद निगम प्रबंधन ने मार्ग की दशा ठीक होने पर शुक्रवार से लाहौल-मनाली के बीच बस शुरू करने का फैसला लिया है। अब लाहौल-कुल्लू के बीच आवाजाही के लिए यात्रियों को टैक्सियों के पीछे नहीं दौड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन


रोहतांग दर्रे की बहाली से पहले लोग लाहौल-कुल्लू के बीच टैक्सियों में सफर करने को मजबूर थे। रोहतांग भारी बर्फबारी के बाद दिसंबर से बसों की आवाजाही के लिए बंद था। बसों की आवाजाही न होने से रोजाना 60 से 70 टैक्सियां रोजाना मनाली से लाहौल पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सेवा शुरू होने से लोगों को टैक्सियों के महंगे सफर से निजात मिलेगी। पांच माह बाद समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे से बसों की आवाजाही शुरू होगी। इधर, उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि रोहतांग दर्रे से बसों की आवाजाही को लेकर परेशानियां आ रही थीं।


लेकिन बीआरओ तथा जिला प्रशासन के तालमेल के बाद मार्ग को दुरुस्त किया गया है। उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने कहा कि शुक्रवार से लाहौल-मनाली के बीच बसों की आवाजाही रोहतांग मार्ग से शुरू कर दी जाएगी। एक सप्ताह तक मनाली से लाहौल के बीच 2 बसें और लाहौल से मनाली के लिए 1 बस भेजी जाएगी। एक सप्ताह बाद लंबे रूटों की बसें नियमित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed