फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus got out of control and got stuck in the air in Raisharan, 18 passengers had a narrow escape

Rampur Bushahr: रायशरन में अनियंत्रित होकर हवा में लटकी बस, बाल-बाल बचे यात्री 18 यात्री

Sat, 28 Sep 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)/सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

रामपुर-सनेयी वाया रचोली बस रायशरन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। चालक के नियंत्रण खोने से बस सड़क से बाहर निकल गई और बस हवा में अटक गई। 

विज्ञापन
bus got out of control and got stuck in the air in Raisharan, 18 passengers had a narrow escape
अनियंत्रित होकर हवा में लटकी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के रामपुर डिपो की रामपुर-सनेयी वाया रचोली बस रायशरन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। चालक के नियंत्रण खोने से बस सड़क से बाहर निकल गई और बस हवा में अटक गई। ऐसे में बस में सवार करीब 18 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। बस निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। हादसा शनिवार बाद दोपहर दो बजे करीब पेश आया। गनीमत यह रही कि बस चढ़ाई में थी। यदि उतराई में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


फिलहाल तकनीकी खराबी का मामला मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ की तरफ से उजागर नहीं हुआ है। निगम के अड्डा प्रभारी स्वरूप चंद ने माना कि हादसे में चालक की लापरवाही लग रही है। यात्रियों में सोहन लाल, रेखा देवी, श्याम लाल, विजय, रितेश, भाग चंद, सरस्वती, भूपेश कुमार, सीता राम, सविता देवी सहित अन्य सवारियों ने कहा है कि चालक बस चलाते वक्त भी मुंह पर पानी के छींटे मार रहा था, जिससे जाहिर होता है कि नींद का झटका लगने से बस सड़क से बाहर हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंचायत उपप्रधान जीएल डमालू की अगुवाई में निगम प्रबंधन को शिकायतपत्र सौंपकर उक्त चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है और आग्रह किया है कि उक्त रूट पर नशे की हालत में बस चलाने वाले चालकों को किसी भी सूरत में न भेजा जाए। लोगों का आरोप है कि अकसर यह चालक नशे की हालत में बस चलाता है, जिसके चलते हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। अस्वस्थ होने के चलते चालक वैसे भी बस चलाने के लिए फिट नहीं है। लोगों का कहना है कि उक्त रूट पर निगम प्रबंधन अकसर खटारा बसों को भेजता है। बस को निकालने के लिए मौके पर को लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी स्टाफ और अड्डा प्रभारी को मौके पर भेजा गया है, जो रिपोर्ट पेश करेंगे। चालक के खिलाफ नशे की हालत में बस चलाने की मेडिकल रिपोर्ट ली जाएगी और तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर रोकी
उधर, सोलन से पपलोल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के अचानक कंडाघाट उपमंडल के डयोंडा गांव के पास शुक्रवार रात ब्रेक फेल हो गए। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही चालक को ब्रेक फेल होने का पता चला तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी के साथ टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में 10 से 15 सवारियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि ब्रेक के लेदर गर्म होने से ब्रेक जाम हो गए थे और उन्होंने काम करना बंद कर दिया। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद परिवहन निगम की टीम मौके पर पहुंची और बस को एचआरटीसी वर्कशॉप चंबाघाट पहुंचाया गया। बस की जांच की गई, जिसमें ब्रेक के लेदर गर्म होने की बात सामने आई। उधर, इस बारे में परिवहन निगम के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि बस की ब्रेक के लेदर गर्म होने से ब्रेक जाम हो गए। चालक ने मिट्टी के ढेर से बस को टकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed