{"_id":"6788b045004bb5b912045b6e","slug":"bus-going-from-dehra-to-chamba-suddenly-skidded-on-the-snow-the-driver-saved-the-lives-of-the-passengers-like-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: देहरा से चंबा जा रही बस अचानक बर्फ पर हुई स्किड, चालक ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: देहरा से चंबा जा रही बस अचानक बर्फ पर हुई स्किड, चालक ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान
Thu, 16 Jan 2025 07:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:28 PM IST
सार
चुराह उपमंडल के देहरा से चंबा जा रही निजी बस चांजू के समीप सड़क में बर्फबारी के कारण स्किड हो गई, लेकिन निजी बस चालक-परिचालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बस अचानक बर्फ पर हुई स्किड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुराह उपमंडल के देहरा से चंबा आ रही निजी बस चांजू के समीप सड़क पर बर्फ होने के कारण फिसल गई। बस में दस यात्री सवार थे। बस के बर्फ में फिसलने का आभास होते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को खड़ा कर दिया। साथ ही परिचालक को टायरों के नीचे पत्थर लगाने के लिए बस से उतरने का इशारा किया।
विज्ञापन
परिचालक ने समय न गंवाते हुए तुरंत से बस से उतरकर टायरों के नीचे पत्थर लगाकर बस को फिसलने से रोक लिया। कुल मिलाकर निजी बस चालक-परिचालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय ग्रामीणों अमित कुमार, योगराज, राकेश कुमार, संजीव कुमार, योगराज आदि ने बताया कि बिगड़ते मौसम के चलते बर्फबारी वाले क्षेत्रों में लोगों की सहूलियत को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो।
विज्ञापन