{"_id":"697b7043976b9c0e06089ba4","slug":"bus-breaks-down-on-summerhill-andari-road-causes-traffic-jam-shimla-news-c-19-sml1002-670206-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बर्फबारी में राशन लेने से वंचित \nलोगों को राहत देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बर्फबारी में राशन लेने से वंचित लोगों को राहत देने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला असर
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को दिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
लोगों को बैकलॉग से मिल सकता है सामान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बर्फबारी के चलते डिपुओं से राशन लेने से वंचित रहे गरीब परिवारों को राहत देने की तैयारी है। इन उपभोक्ताओं का अब जनवरी महीने का कोटा लैप्स नहीं होगा। इन्हें आने वाले दिनों में बैकलॉग से भी राशन देने की तैयारी है।
डिपुओं से बिना राशन लिए घर लौट रहे लोगों की परेशानी का संज्ञान लेते हुए राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने इस बारे में सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने और उनकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं जहां बर्फबारी के चलते लोगों को राशन नहीं मिल पाया है। भारी बर्फबारी के चलते जिले के चौपाल, कुपवी, रोहड़ू, जुब्बल कोटखाई, नेरवा, डोडरा क्वार, रामपुर आदि इलाकों में 23 जनवरी के बाद से बिजली गुल है। कई इलाकों में नेटवर्क की भी परेशानी आ रही है। इसके चलते डिपुओं में राशन के लिए पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से राहत की मांग की थी। किसान सभा ने भी लोगों को राहत देने और राशन लैप्स न करने की मांग उठाई थी। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के पास भी इससे जुड़ी शिकायतें पहुंची थी जिसके बाद राज्य खाद्य आयोग ने अब राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है।
मार्च का राशन भी पहले ले सकेंगे लोग
जिले में हिमपात प्रभावित इलाकों में लोगों को मार्च महीने का राशन भी अग्रिम उठाने की मंजूरी दी गई है। खाद्य आयोग का दावा है कि डिपुओं में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। लोगों को राशन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आयोग ने जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैं कि डिपुओं में राशन की स्थिति का पता किया जाए और लोगों को बिना किसी परेशानी इसका वितरण किया जाए।