डलहौजी बस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में डलहौजी के पास हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया है। इनमें अक्षय कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र राज कुमार निवासी राजनगर, शिव कुमार पुत्र माधो राम उम्र 50 वर्ष निवासी देवगाह सलूणी व सिमरन टंडन पुत्री नरेश कुमार उम्र 10 वर्ष निवासी चकलू शामिल हैं। तीनों घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा था मगर देर रात इन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग अभी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस के अनुसार सलूणी उपमंडल के संघणी से डलहौजी जा रही एक निजी बस शुक्रवार शाम पांच बजे चौहड़ा डैम के पास करीब सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 घायल हैं। अब मृतकों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है।
हादसा इतना खतरनाक था कि पलटे खाने के बाद बस की छत उखड़ गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला और दो बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि चार घायलों की अस्पताल में मौत हो गई।
घायलों में कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर स्थानीय जबकि दो पंजाब के संगरूर निवासी हैं। पुलिस की शुरूआती छानबीन में पता चला है कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।
हादसे से बस के उड़े परखच्चे
42 सीटर बस में 48 लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हादसे पर शोक जताया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने एसडीएम और आरटीओ की संयुक्त जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं।
कमेटी एक सप्ताह में हादसे के कारणों की रिपोर्ट देगी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हादसा उस समय हुआ जब निजी बस चौहड़ा डैम के पास से गुजर रही थी। चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। जोरधार धमाके बाद बस में बैठे लोग खाई में इधर-उधर बिखर गए।
हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। चमेरा पावर स्टेशन की एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की गाडि़यों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल बाथरी, बनीखेत और डलहौजी पहुंचाया गया है। एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने हादसे की पुष्टि की कि खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया है। घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई होगी।
देरी से पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों का हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी मदद पहुंची। अधिकारियों के लेट पहुंचने पर खफा ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में डलहौजी और सलूणी से प्रशासनिक अमला पहुंच गया था।
सलूणी के एसडीएम अजय पराशर ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। डलहौजी प्रशासन के सहयोग से नजदीकी अस्पतालों में चिकित्सकों के प्रबंध किए गए। मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
सलूणी के एसडीएम अजय पराशर ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। डलहौजी प्रशासन के सहयोग से नजदीकी अस्पतालों में चिकित्सकों के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी मदद जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी गई है।
पुलिस दल मौके पर रवाना : एसपी
वहीं, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तौमर का कहना है कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है। जल्द ही घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई होगी।
यहां देखें मृतकों की सूची
1. सुमन पत्नी सुभाष निवासी एलननाली
2. राजकुमार निवासी बाथरी
3. पुन्नी पत्नी कर्म चंद निवासी सिमणी
4. शैंटी निवासी संगरूर पंजाब
5. रजत भाटिय संगरूर पंजाब
6 चैन सिंह निवासी मंजीर
7. रछिया पत्नी लक्ष्मण
8. बिक्कू चालक निवासी भलेई
9. सेवी 12 साल निवासी चकलू
10 पूजा पत्नी अश्वनी निवासी बनीखेत
11 अरूणा निवासी ब्रंगाल
12 अनुराग
13 नीलम
14 सुरेखा
15 अक्षय कुमार
16 शिव कुमार
17 सिमरन टंडन