फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus accident on the Chandigarh-Shimla National Highway, more than 12 passengers injured

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 घायल

Sat, 07 Dec 2019 09:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट(सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bus accident on the Chandigarh-Shimla National Highway, more than 12 passengers injured
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले के कंडाघाट में शनिवार देर शाम चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर सीटीयू की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रांगी ढाबा के नजदीक क्यारी मोड़ के पास शिमला से चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 30 सवारियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर तीखा मोड़ होने के कारण सड़क पर पहाड़ी की तरह पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आई हैं। आठ घायलों को कंडाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि चार घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बस हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान व एसएचओ कंडाघाट संजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए कंडाघाट अस्पताल भेजा। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बताया कि घायलों की देखभाल के लिए कंडाघाट अस्पताल में एक अधिकारी की ड्यूटी भी लगा दी गई है। घटना की पुष्टि करते हुए एसएचओ कंडाघाट संजय कुमार ने कहा कि घटना के कारणों  की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed