फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident near kangra 7 died 40 injured.

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 की मौत, 33 घायल

Sun, 08 May 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 08 May 2016 09:18 PM IST
सार

  • चिंतपूर्णी से ज्वालाजी आते समय ढलियारा में हादसा, 33 घायल
  • तीखे मोड़ पर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका निजी बस का चालक
  • अमृतसर से आए थे शक्तिपीठों के दर्शनों को, 15 घायल टांडा रेफर

विज्ञापन
bus accident near kangra 7 died 40 injured.
खाई में गिरी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर से मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस ढलियारा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 33 घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। हादसे के शिकार सभी लोग अमृतसर के छिहाटा निवासी हैं।

विज्ञापन


घायलों को नजदीकी देहरा अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन एक ही डॉक्टर होने के चलते इलाज में देरी हुई। 15 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में 15 महिलाएं, 15 पुरुष और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गंभीर घायलों को टांडा रेफर किया

bus accident near kangra 7 died 40 injured.
देहरा अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी 40 श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस (पीबी02सीआर 5571) चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी जाते समय रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे ढलियारा खड्ड से पहले एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद पहले पलट गई और उसके बाद गहरी खाई में गिर गई।

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर हर कोई मौके की ओर दौड़ा और बचाव कार्य में जुट गए। कई घायलों को 108 एंबुलेंस के साथ-साथ गुजर रहे निजी वाहनों से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को टांडा रेफर किया गया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।

मृतकों की सूची
1. चंदन (16) पुत्र लाली निवासी छिहाटा, अमृतसर
2. अनिल शर्मा (50) निवासी छिहाटा, अमृतसर
3. सुमन कुमारी (40) पत्नी सुरेंद्र निवासी छिहाटा, अमृतसर
4. सौरभ (32) पुज्ञ मोहिंद्र पाल निवासी छिहाटा, अमृतसर
5. सुरिंद्र कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी राधा स्वामी डेरा गली छिहाटा
6. सतीश (20) निवासी छिहाटा, अमृतसर
7. बनारसी पत्नी विनोद कुमार निवासी छिहाटा, अमृतसर

चंद्रभागा नदी में समा गई पिकअप, दो की मौत

bus accident near kangra 7 died 40 injured.
accident - फोटो : graphic

 चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी में रविवार तड़के करीब पौने चार बजे एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई से गिरकर चंद्रभागा नदी में समा गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीप चालक बाल-बाल बच गया। चालक सड़क से सौ मीटर नीचे छिटक कर चट्टान पर गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पुलिस ने निकाल लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पिकअप चालक चंद्र प्रकाश पुत्र एके बहादुर मंजू कुमारी (19) पुत्री लेखराज निवासी मिंधल और राकेश कुमार (29) पुत्र प्रेम सिंह निवासी थांदल को लेकर पुर्थी मार्ग से पांगी मुख्यालय किलाड़ आ रहा था। छटवानी में अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर 1000 फीट नीचे चंद्रभागा नदी में जा गिरी। मंजू कुमारी का शव करीब सात सौ फुट नीचे खाई में मिला जबकि राकेश कुमार वाहन के साथ नदी में समा गया।

इस हादसे में जीवित बचे चालक ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को चट्टान पर पाया। जैसे-तैसे घायल अवस्था में पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचा। मौके पर पहुंचे एसडीएम पांगी कर्म सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार को दस-दस हजार रुपये और घायल चालक को पांच हजार रुपये की राशि फौरी तौर पर मुहैया करवाई गई है। घायल चालक का इलाज पांगी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed