फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident in PM Narendra Modi Rally In Dharamshala Kangra Himachal Pradesh

हिमाचल: पीएम मोदी की रैली के लिए जा रही बस पलटी, 36 छात्र घायल

Fri, 28 Dec 2018 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:42 AM IST
Bus accident  in  PM Narendra Modi Rally In Dharamshala Kangra Himachal Pradesh
कांगड़ा बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अपर लंज में जन आभार रैली में जा रही स्कूल बस खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 45 में से 36 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कौशल विकास भत्ते के लाभार्थी युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सेंट रुद्राक्ष पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां (खबल) की बस में धर्मशाला जा रहे थे। 30 सीटर बस में कुल 45 सवार थे।



अपर लंज के समीप सुबह पौने दस बजे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में पेड़ होने की वजह से बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में घायल 25 लोगों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज पहुंचाया गया। इनमें से 11 घायलों को नगरोटा सूरियां अस्पताल ले जा गया। नगरोटा सूरियां से प्राथमिक उपचार के बाद दो युवाओं को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

लंज सीएचसी में 25 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। घायल बच्चों में प्रियंका पुत्री साहिब सिंह जरोट, दीक्षा पुत्री अनिल अमलेला व अंकिता पुत्री करनैल सिंह शामिल हैं। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।  

हादसे में घायलों की सूची 
हादसे में अंकिता (22), प्रियंका (22), दीक्षा (22), अजय कुमार (19), साहिल (22), महिमा (19), ममता (22), रजनी (23), मंजू (22), शिखा (22), आशा देवी (25), अल्का (25), काजल (24), मनीषा (22), शिल्पा (20), लक्की (19), असर खान (18), रजत (22), राहुल (18), अनु (20), संजय (29), अंकुश (20), श्वेता (19), मंजू (21), अशोक कुमार (चालक) शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। 11 घायलों का उपचार नगरोटा सूरियां अस्पताल में किया गया। इनमें दो को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया

Bus accident  in  PM Narendra Modi Rally In Dharamshala Kangra Himachal Pradesh

जन आभार रैली में जा रही निजी स्कूल सेंट रुद्राक्ष पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां (खबल) की बस शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अपर लंज में खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 45 में से 36 लोग घायल हो गए।

घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली स्थल पर ही दुख व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा है कि हिमाचल में हुए बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा है। सभी जख्मी विद्यार्थियों को जल्द से जल्द राहत मिले। ब्यूरो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed