शिमला के ठियोग के पास बस हादसा, अब तक 11 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग के नजदीक बजरोली पुल के पास शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 42-0958 अचानक अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोगों ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसे के घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 15 लोगों को शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से कुटागन की ओर जा रही निगम की बस अचानक से तीखे मोड़ से बाहर हो गई। इस हादसे में प्रोमिला आयु 45 साल पत्नि पूर्ण शर्मा, रीना आयु 46 वर्ष,
पत्नि राम लाल गांव जई, सुख राम आयु 76 वर्ष पुत्र टोपिया राम, गांव खद्दर के अलावा एक और महिला जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक परमिंद्र सिंह और परिचालक संदीप कुमार ने सिविल अस्पताल ठियोग में दम तोड़ दिया।
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला और मृतकों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है
हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
राम मूर्ति प्रसाद आयु 41 वर्ष, पुत्र ब्रजेश्वरी लाल, दीप कुमार पुत्र जगदीश आयु 43 वर्ष, सुनील थापा पुत्र धनबहादुर, विक्रम आयु 34 वर्ष, गांव पराला, केवल राम पुत्र बीर सिंह आयु 24 वर्ष, उतमो देवी आयु 48 वर्ष, रणधीर सिंह पुत्र केदार सिंह आयु 43 वर्ष, पिंकी शर्मा पुत्री नारायण दत्त आयु 22 वर्ष, राजेंद्र गांव बलधार, घनश्याम पुत्र इश्रिया देवी आयु 43 वर्ष,
अमिता पत्नि राजकुमार आयु 31 वर्ष, संदीप पुत्र गुलाब सिंह आयु 22 वर्ष, गौरव पुत्र जयपाल आयु 12 वर्ष, रमेश लाल पुत्र सीता राम आयु 35 वर्ष, निर्मला पत्नि दीप सिंह आयु 51 वर्ष, प्रदीप कुमार पुत्र राम दास आयु 54 वर्ष, दासी राम पुत्र जय राम आयु 75 वर्ष, संजीव पुत्र रोशन लाल आयु 29 वर्ष, संजू थापा पुुत्र राम लाल आयु 20 वर्ष, सुनील थापा पुत्र धनबहादुर, किरन पुत्री ओम प्रकाश आयु