{"_id":"56df9eaf4f1c1be50b8b4568","slug":"bus-accident-at-kangra-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हुई बस खाई में गिरी, एक की मौत, 28 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हुई बस खाई में गिरी, एक की मौत, 28 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 28 यात्री घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में जसूर-तलवाड़ा राजमार्ग पर लरूंह के पास मंगलवार को एक निजी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 28 यात्री घायल हो गए। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी मेहरका, हिंदोरा घाट, नूरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार लरूंह के पास जसूर की ओर जा रही निजी बस न्यू कांगड़ा वैली के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस मकान से टकराने के बाद खाई में लुढ़क गई। इससे राजेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेंद्र कुमार पौंग डैम पर ड्राइवर के पद पर तैनात था तथा छुट्टी लेकर अपने घर मेहरका जा रहा था।
विज्ञापन
शव को काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला गया। हादसे में 28 अन्य बस यात्रियों को गंभीर चोटें आने से रैहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से पहुंचाकर भर्ती करवाया गया। घायलों में गंभीर रूप से जख्मी महिला दर्शना देवी को टांडा व तीन को नूरपुर सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसा दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलते ही नूरपुर के थाना प्रभारी मेघ नाथ चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। एसएचओ मेघनाथ चौहान ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घायलों की सूची
1. दिव्य नंदनी पुत्री चैन सिंह निवासी सरेला उम्र 16 वर्ष,
2. राशि शर्मा पुत्री दिनेश कुमार निवासी समकड़ उम्र 13 वर्ष,
3. बाला कुमारी पत्नी जीत सिंह निवासी देहरी उम्र 46 साल,
4. पवना पत्नी जोगिन्दर सिंह निवासी वरोट उम्र 50 वर्ष,
5. ज्योति वाला पत्नी भुवनेश्वर निवासी नरनुह् उम्र 27 साल,
6. नंदनी पुत्री अनिल शर्मा निवासी परौल उम्र 16 साल,
7. पूजा देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी वरोट उम्र 27 साल,
8. अक्षय राणा सपुत्र रघुवीर सिंह उम्र 17 साल,
9. प्रिंस पुत्र सुभाष निवासी वरोट उम्र 16 वर्ष,
10. सुरिंदर सिंह पुत्र रत्न सिंह निवासी सिद्धपुर घाड़ उम्र 66 वर्ष,
11. आरती पत्नी बुद्धि सिंह निवासी बाड़ी उम्र 29 वर्ष,
12. जगदीश सिंह पुत्र संत राम निवासी कोठी उम्र 65 वर्ष,
13.अमित कुमार पुत्र हरवंस सिंह निवासी वरोट उम्र 17 साल,
14. अंजलि कुटलेहड़िया पुत्री तेजभान सिंह उम्र 17 साल,
15. हरनाम सिंह पुत्र हकीकत सिंह निवासी छत्तर उम्र 58साल,
16. पुरषोतम कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग़हीं लगोड़ बस सह चालक उम्र 58 साल,
17. मुनीष पुत्र हंस राज निवासी नेरना उम्र 23 वर्ष,
18. सुषमा देवी निवासी वरोट उम्र 35 वर्ष,
19. कोमल निवासी सनोर्थ उम्र 16 वर्ष,
20. दर्शना देवी उम्र 50 वर्ष,
21. ज्योति उम्र 27 वर्ष,
22. सानवी निवासी वरोट उम्र 3 वर्ष,
23. अन्नू वाला निवासी धमेटा उम्र 20 वर्ष,
24. अशोक निवासी बतराहन उम्र 40 वर्ष,
25. रीतू उम्र 40 वर्ष,
26. निखिल,
27. शारदा देवी पत्नी पुष्पिंद्र उम्र 34 वर्ष,
28. सोनू देवी उम्र 30 वर्ष