फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at dharmshala, 15 injured

मैकलोडगंज में निजी बस पलटी, 15 घायल

Thu, 31 Jul 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 31 Jul 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
bus accident at  dharmshala, 15 injured

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा मैकलोडगंज की टीहरा लाइन के पास वीरवार शाम एक निजी बस पर्यटन वाहन को पास देते वक्त अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बस में 33 यात्री सवार थे। जैसे ही हादसा हुआ सेना के जवान मौके पर पहुंच गए। आर्मी के जवानों ने घायलों को बस के बाहर निकाला और सेना के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस और आर्मी एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। बाहरी राज्यों से घूमने आए पर्यटक भी बस में सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायलों की सूची

bus accident at  dharmshala, 15 injured

जीत कुमार पुत्र परमा राम (47) निवासी श्यामनगर धर्मशाला आकांक्षा श्रीवास्तव पत्नी आकाश श्रीवास्तव (22) निवासी मकान नंबर 337, इलाहाबाद (यूपी) आकाश श्रीवास्तव पुत्र प्रताप श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर 337 इलाहाबाद (यूपी) ओम प्रकाश पुत्र सुखराम (53) निवासी चांदमारी धर्मशाला शामिल है।

रोहित गुरंग पुत्र रणधीर सिंह निवासी रामनगर, धमर्शाला विधि चंद पुत्र मचला राम निवासी कोठीधार कुठारना तहसील शाहपुर दुर्गा देवी पत्नी कर्म चंद निवासी बड़ोल, तहसील धर्मशाला आरती जरियाल पत्नी बजीरा जरियाल निवासी नड्डी धर्मशाला रेखा देवी पत्नी रघुवीर सिंह निवासी नड्डी धर्मशाला आर्यन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नड्डी को भी चोटें आई है।

आरव पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नड्डी, धर्मशाला सुरेखा कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी चांदमारी, धर्मशाला मलकीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मकान नंबर-10 मेहरवान लुधियाना डा. तिलक राज पुत्र होशियार सिंह निवासी अनसोली, कांगड़ा रजनीश कुमार पुत्र बिशंभर निवासी अनसोली, कांगड़ा शामिल ‌है। डीएसपी देस राज चंदरोटिया ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed