फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bullion trade shines as prices fall during festive season

Shimla News: त्योहारी सीजन में दाम घटने से सर्राफा कारोबार में चमक

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bullion trade shines as prices fall during festive season
शुभ लाभ... सीरीज
विज्ञापन

सोने के दाम में 10 हजार रुपये तक की प्रति तोला गिरावट, सर्राफा कारोबारियों ने शुरू की योजनाएं
करवाचौथ, धनतेरस की खरीदारी को पहुंच रहे ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सोने के दाम में 10 हजार रुपये प्रति तोला तक की गिरावट के बाद नवरात्र से शहर में सर्राफा कारोबार चमकने लगा है। सोने के दाम अधिक होने के कारण जो ग्राहक खरीदारी से परहेज कर रहे थे, अब वे दुकानों का रुख कर रहे हैं।

कीमतों में गिरावट के बाद सोने के कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इससे कारोबारियों को त्योहारी सीजन में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में शहर के सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर शुरू किए हैं। करवाचौथ और धनतेरस के मद्देनजर आभूषण दुकानों में विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। ज्वैलर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, इसमें 30 दिन के दौरान सबसे कम दाम पर सोना खरीदने, हर खरीदारी पर उपहार और लकी ड्रॉ के कूपन जैसी योजनाएं शामिल हैं। सोमवार को 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कारोबारियों के अनुसार पिछले एक महीने में सोने के दाम में 10 हजार रुपये तक की गिरावट से ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला के टांगरी ज्वैलर्स के मालिक अतुल टांगरी ने बताया कि ग्राहक करवाचौथ और धनतेरस की खरीदारी के साथ अपनी पसंद के आभूषण खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। कीमतें कम होने के बाद आभूषणों की एडवांस बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कुछ ग्राहक अग्रिम राशि जमा कर सोने की बुकिंग कर रहे हैं। करवाचौथ के लिए भी विशेष ऑफर शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीदारी पर 20 फीसदी छूट
लोअर बाजार स्थित लालजी ज्वैलर्स के मालिक अक्षय खन्ना ने बताया कि नवरात्र से कारोबार बढ़ना शुरू हो गया है। दिवाली तक की खरीदारी के लिए 20 फीसदी अग्रिम राशि जमा करवाकर सोना बुक करने की योजना चलाई जा रही है। इसके तहत ग्राहकों को दिवाली तक के सबसे कम भाव पर सोना खरीदने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अलावा करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली के लिए सोने और चांदी की खरीदारी पर उपहार देने की योजना भी शुरू की है।मालरोड स्थित महाश्य ज्वैलर्स के मालिक विप्लव सूद ने बताया कि 30 दिन के दौरान सबसे कम भाव पर सोना खरीदने की योजना चलाई जा रही है। इसके तहत 25 फीसदी अग्रिम राशि जमा करवाने पर ग्राहकों को 30 दिन के दौरान दर्ज किए न्यूनतम भाव पर खरीदारी का अवसर मिलेगा। इसके अलावा हर खरीदारी पर सोने का सिक्का देने की योजना भी चलाई जा रही है।



कूपन योजना भी की है शुरू

लोअर बाजार स्थित जगदंबे ज्वैलर्स के मालिक विक्रम वर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में कारोबार अच्छा चल रहा है। सोने के दाम अधिक होने के कारण जो ग्राहक पहले आभूषण खरीदने से परहेज कर रहे थे, वह अब खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ योजना शुरू की है। इसके तहत कूपन के माध्यम से कार, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य उपहार जीतने का मौका दिया जा रहा है। इन योजनाओं को लेकर ग्राहकों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article