{"_id":"67c1bf38f48bef584d04e5e4","slug":"building-to-be-construct-shimla-news-c-19-sml1001-494213-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गरीब परिवारों को अब जल्द मिलेंगे आवास, निर्माण पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गरीब परिवारों को अब जल्द मिलेंगे आवास, निर्माण पर लगी रोक हटाई
विज्ञापन
खास खबर....
...राजीव आवास योजना के तहत शहर के कृष्णानगर में बन रहे हैं गरीब परिवारों के लिए आवास
...अगस्त 2023 में इस क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद यहां निर्माणकार्याें पर निगम ने लगाई थी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आपदा प्रभावित राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए बन रहे आवासों का काम अब जल्द पूरा हो सकेगा। नगर निगम ने करीब डेढ़ साल से इनके निर्माण पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया है। आवासों का निर्माण कर रहे ठेकेदार को मौके पर फिर काम शुरू करने के निर्देश जारी हो गए हैं।
हालांकि, निर्माणाधीन आवासों के अलावा अब इस क्षेत्र में योजना के तहत अन्य मकान नहीं बनेंगे। राजीव आवास योजना के तहत कृष्णानगर नाले में 16 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। साल 2022 में इसका काम शुरू किया गया था। लेकिन अगस्त 2023 में इस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो गया था। क्षेत्र में लगातार धंस रही जमीन को देखते हुए नगर निगम ने यहां हर तरह के नए निर्माणकार्याें पर रोक लगा दी थी। निगम ने इस क्षेत्र की भूमि की जांच के लिए एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी के विशेषज्ञों से भी मौके का निरीक्षण करवाया था। साथ ही सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने भी कृष्णानगर का दौरा किया था। हालांकि, इनकी रिपोर्ट नगर निगम को नहीं मिली है। लेकिन निगम ने इन आवासों का काम शुरू करने का फैसला लिया है। निगम प्रशासन का कहना है कि जिस जगह पर ये आवास बन रहे हैं, वहां की जमीन पक्की है। इसलिए यहां बन रहे आवासों का काम पूरा करवाया जाएगा। आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि आवासों का निर्माण कर रहे ठेकेदार को काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
बाकी निर्माणकार्याें पर जारी रहेगी रोक
इस क्षेत्र में इन आवासों के अलावा बाकी निजी और सरकारी निर्माणकार्याें पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी। नगर निगम के अनुसार विशेषज्ञों से इस क्षेत्र की जांच रिपोर्ट के बाद ही यहां निर्माणकार्य शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। 14 अगस्त 2023 को हुई भारी बारिश के कारण कृष्णानगर के निचले इलाकों में भारी भूस्खलन हो गया था। इससे नगर निगम के स्लॉटर हाउस समेत छह मकान जमींदोज हो गए थे। मौके पर बने कई मकान अनसेफ हो गए थे। ये आज तक खाली हैं।