{"_id":"6611555db982cbd931034735","slug":"building-a-house-has-become-expensive-the-price-of-rebar-iron-rods-increased-by-rs-500-per-quintal-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: घर बनाना हुआ महंगा, सरिया के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: घर बनाना हुआ महंगा, सरिया के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े
Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
सार
सरिया के दाम अब 6500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। भवन व अन्य निर्माण करने वाले लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इससे पहले सरिया के दाम 5700 से 6000 हजार रुपये प्रति क्विंटल थे।
विज्ञापन
सरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 500-700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। वहीं डीलरों का कहना है कि सरिए के बाद सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई तो लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सरिया के दाम अब 6500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। भवन व अन्य निर्माण करने वाले लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इससे पहले सरिया के दाम 5700 से 6000 हजार रुपये प्रति क्विंटल थे। अब दो दिन के भीतर ही सरिया के दाम 6200 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। दधोल में सरिया विक्रेता कृष्ण लाल एंड कंपनी के संचालक पवन बरूर ने बताया कि सरिया के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं ईंट, रेत, बजरी के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। बढ़िया क्वालिटी की ईंट का दाम 10 रुपये प्रति ईंट तक हो गया है।
विज्ञापन