फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   budget for bridge to repair

Shimla News: सुन्नी के थली पुल की दस करोड़ से होगी मरम्मत, एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन

Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
budget for bridge to repair
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, पुल की मरम्मत से लोगों को आवागमन की मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। सुन्नी में क्षतिग्रस्त थली पुल का दस करोड़ रुपये से मरम्मत कार्य होगा। वीरवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुल के मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया। बरसात में सतलुज का जलस्तर बढ़ने के कारण थली पुल को नुकसान पहुंचा था। इस वजह से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान एसडीएम कार्यालय सुन्नी भी जनता को समर्पित किया गया। एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन से सुन्नी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों को करवाने में दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। लोगों को घरद्वार पर ही सभी कार्य करवाने की सुविधा मिलेगी। यह कार्यालय जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पुल की मरम्मत से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। कुल दस करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed