फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Budget 2022: Himachal apple growers disappointed due to non-percentage import duty on apples

बजट 2022: सेब पर आयात शुल्क शत-प्रतिशत न होने से हिमाचल के बागवान निराश

Tue, 01 Feb 2022 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 06:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि हिमाचल के सेब पर संकट खड़ा होगा और बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। सरकार ने ट्रैक्टर और महंगे वाहनों के टायरों पर जीएसटी 28 फीसदी किया हैै। अमीरों और किसानों को एक ही श्रेणी में ला दिया है। 

विज्ञापन
Budget 2022: Himachal apple growers disappointed due to non-percentage import duty on apples
सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट में सेब पर आयात शुल्क शत-प्रतिशत न होने से प्रदेश के लाखों बागवान निराश हुए हैं। कृषि उपकरणों पर जीएसटी न घटाने से किसानों पर आर्थिक  मार पड़ेगी। इन्हें महंगे उपकरण खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि हिमाचल के सेब पर संकट खड़ा होगा और बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। सरकार ने ट्रैक्टर और महंगे वाहनों के टायरों पर जीएसटी 28 फीसदी किया हैै।

विज्ञापन


अमीरों और किसानों को एक ही श्रेणी में ला दिया है। कृषि उपकरणों पर भी जीएसटी 15 से 18 फीसदी कर दिया है, जो अन्याय है। विदेशों से आयात किए उपकरणों पर आयात शुल्क कम होगा जबकि इसका लाभ कारपोरेट घरानों को ही होगा, किसानों को कोई फायदा नहीं है। हिमाचल प्रदेश किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से मामला उठाया था कि सेब पर आयात शुल्क शत-प्रतिशत किया जाए लेकिन उनकी सुनवाई भी नहीं हुई। बजट में किसानों और बागवानों को कोई राहत नहीं दी गई है। बजट में कृषि और बागवानी क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed