फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BTCH student awaited for result

रिजल्ट न निकलने से एमटेक की काउंसलिंग से छात्र वंचित

Mon, 06 Sep 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
BTCH student awaited for result
BTCH student awaited for result
विवि अभी तक घोषित नहीं कर पाया है बीटेक सातवें और आठवें सेमेस्टर का परिणाम
विज्ञापन

क्रॉसर
कंपनियों में प्लेसमेंट पा चुके छात्र भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी)
के बीटेक के दो कोर्सों के सातवें और आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं निकलने से विद्यार्थी परेशान हैं। कोरोना के चलते इस बार परीक्षाएं भी देरी से हुई हैं।
रिजल्ट न आने से छात्र अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में एमटेक कोर्स की काउंसलिंग में भाग नहीं ले पा रहे। कैंपस इंटरव्यू के बाद जिन छात्रों को निजी कंपनियों में प्लेसमेंट मिली है, उन्हें भी रिजल्ट का इंतजार है। छात्र अब रिजल्ट के लिए विवि के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विवि ने दावा किया था कि छात्रों को एमटेक की काउंसलिंग शुरू होने से पहले हर हाल में रिजल्ट दे दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। रिजल्ट न आने से विवि ने एमटेक कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया है। वहीं जो विद्यार्थी दूसरे राज्यों में एमटेक करना चाहते हैं वह रिजल्ट न आने से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू के यूआईटी के इन दो बीटेक कोर्सों के छात्रों की आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त को समाप्त हो गई थीं। सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई में हुई थीं। यूआईटी के निदेशक ने व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश के बाहर के संस्थानों में स्वयं संपर्क कर छात्रों को अस्थायी तौर पर प्रवेश देने का आग्रह किया है लेकिन जिन छात्रों को अस्थायी रूप से प्रवेश मिला है, उन्हें विवि को जल्द सातवें और आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम देना होगा।

इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र भी परेशान
यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि छात्रों को रिजल्ट घोषित न होने से परेशानी पेश आ रही है। इनमें बीटेक के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बीटेक इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स के 150 छात्रों को अधिक समस्या हो रही। इनमें करीब 50 छात्र ऐसे हैं जिनकी प्लेसमेंट हो चुुकी है। कंपनियां उनसे सातवें और आठवें सेमेस्टर का रिजल्ट मांग रहे हैं। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ के यूआईईटी, दिल्ली और एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए आवेदन करना चाहता है लेकिन रिजल्ट नहीं निकलने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed