फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BSNL gave a gift to customers in the festive season

त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बीएसएनएल ने दिया तोहफा

Thu, 12 Nov 2020 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Nov 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
BSNL gave a gift to customers in the festive season
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन में बीएसएनएल ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ग्रेस पीरियड के बाद भी मोबाइल सेवा को सुचारु रखने के लिए आकर्षक ऑफर जारी किए हैं। ऐसे उपभोक्ता जो किसी कारणवश वैलिडिटी खत्म होने के बाद ग्रेस पीरियड में भी रिचार्ज नहीं करवा पाए हैं, अब वे बीएसएनएल के विशेष टैरिफ वाउचर के जरिये रियायती दरों पर अपने कनेक्शन को चालू करवा पाएंगे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक दूरसंचार जिला शिमला मेहरचंद नेगी ने बताया कि इस योजना में बीएसएनएल ने 187 रुपये का टैरिफ वाउचर मात्र 139 रुपये में जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें उपभोक्ता को 28 दिन की अवधि के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा रोजाना तथा 100 मेसेज प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा 1499 का वाउचर छूट के बाद 1199 रुपये में जारी किया गया है। इसमें उपभोक्ता 365 दिन की अवधि के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 24 जीबी डाटा तथा 100 मेसेज प्रतिदिन का लाभ उठा पाएंगे। यह योजना 30 नवंबर तक रहेगी। योजना का लाभ उठाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र या रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed