{"_id":"6af9ab0fd1c4abaa750f669a","slug":"bridge-built-in-river-shimla-news-c-19-sml1002-820516-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: थली में सतलुज पर 9.53 करोड़ से सस्पेंशन ब्रिज तैयार, आवाजाही में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: थली में सतलुज पर 9.53 करोड़ से सस्पेंशन ब्रिज तैयार, आवाजाही में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया लोकार्पण, तपड़ी पुल के समीप भी होगा पुल का निर्माण
सुन्नी में 84 लाख रुपये से निर्मित किए सरकारी आवासों का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी के थली में सतलुज नदी पर 9.53 करोड़ रुपये की लागत से स्टील सस्पेंशन ब्रिज तैयार हो गया है। रविवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुल का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। 145 मीटर लंबे पुल से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री ने 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवासों का भी उद्घाटन किया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है। तपड़ी पुल के समीप नदी में जलस्तर बढ़ने की समस्या को देखते हुए भविष्य में बड़े पुल के निर्माण की योजना तैयार की जाएगी। इससे मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में सड़क निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात में नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया था। अब इसका कार्य पूरा हो चुका है और इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व विधायक सोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा और देवेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष कौशल्या शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर आदि मौजूद रहे।