फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BPL card work distrub

कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर, बीपीएल कार्ड जारी करने का काम ठप

Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BPL card work distrub
नगर निगम की विभिन्न शाखाओं से 25 डाटा एंट्री ऑपरेटर चुनाव ड्यूटी में तैनात
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड न बनने से गरीब परिवार परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाने का काम फिर लटक गया है। कार्ड बनाने का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारी नगर निगम चुनाव की ड्यूटी में लगा दिए हैं। नगर निगम के 25 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी चुनाव में लगाई है। इससे बीपीएल, स्वास्थ्य और टैक्स समेत बाकी शाखाओं का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम साल 2007 के बाद पहली बार शहर में गरीब परिवारों की वेरिफिकेशन करवाकर बीपीएल कार्ड जारी करने जा रहा है। शहर में करीब ढाई हजार परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने हैं। इसके लिए सभी वार्डों से पात्र परिवारों की सूचियां भी आवेदन के साथ ली हैं। अब इन परिवारों को बीपीएल कार्ड जारी होने हैं। अभी तक 30 परिवारों के कार्ड ही जारी हो पाए हैं। बाकी परिवारों को कार्ड अभी जारी होने थे कि कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगा दिए। बीपीएल कार्ड न बनने पर अब जनता के साथ निगम पार्षद भी सवाल उठा रहे हैं। टैक्स शाखा, स्वास्थ्य और जरनल ब्रांच से भी डाटा एंट्री ऑपरेटर चुनाव ड्यूटी में लगा दिए हैं। इन शाखाओं में तनख्वाह तैयार करने से लेकर रिकॉर्ड तैयार करने का काम लटक गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की तैनाती करना अभी गलत
नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि निगम चुनाव से संबंधित मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में फैसले से पहले ही वोटर लिस्ट बनाने के लिए कर्मचारी तैनात करने के निर्देश देना गलत है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए कर्मचारियों की तैनाती की है। निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि अभी चुनाव ड्यूटी शुरू नहीं हुई है, ऐसे में कुछ कर्मचारी जल्द वापस आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed