{"_id":"58d7b5a74f1c1b307d1a0fbb","slug":"boy-electrocuted-while-taking-selfie-atop-train-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी का क्रेज पड़ा भारी, हो गई ये हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी का क्रेज पड़ा भारी, हो गई ये हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी के चक्कर में बारहवीं का छात्र हाई पावर तारों की चपेट में आकर करंट से बुरी तरह झुलस गया है। घटना हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन की है। डीसी कॉलोनी के वरुण कुमार अपने दो दोस्तों के साथ यहां सैर करने आए थे। तीनों सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच वरुण सेल्फी लेने के चक्कर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बैगन गाड़ी की छत पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा।
विज्ञापन
वरुण अचानक हाई पावर तारों के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह 50 फीसदी तक झुलस गया। दोस्तों के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाकर वरुण को नीचे उतारा गया। गंभीर हालत में उसे 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी कमलेश व पायलट रामस्वरूप की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिभावक वरुण को टीएमसी अस्पताल ले गए हैं। उधर, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन