फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy drawn in gobind sagar lake at bilaspur.

24 घंटे में तीन लोगों की मौत, पढ़िए दर्दनाक हादसे

Wed, 30 Sep 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
boy drawn in gobind sagar lake at bilaspur.

हिमाचल के बिलासपुर में एक ही दिन में तीन लोगों की मौत हो गई। एक ही दिन में सामने आए इन दर्दनाक मामलों से जिला दहल उठा। पहला हादसा कंदरौर क्षेत्र में पेश आया। यहां गोबिंदसागर झील के किनारे नहाने उतरे किशोर की डूबकर मौत हो गई। जबकि दूसरे मामले में बरमाणा क्षेत्र में ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत हो गई। तीसरा मामला श्री नयनादेवी के गंगुवाल क्षेत्र का है।

विज्ञापन


यहां सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा सदर थाना के अंतर्गत कंदरौर इलाके में पेश आया। बताया जा रहा है कि अभिषेक (15) पुत्र नंद लाल निवासी रोहिण अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन


वह शायद पानी की गहराई को भांप नहीं पाया और डूब गया। कड़ी मशक्त के बाद स्थानीय गोताखोरों ने किशोर के शव को तलाश कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, जिले के थाना कोट के तहत पड़ने वाले गांव गंगुवाल के समीप सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त अमरेंद्र उर्फ काला (28) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ (पंजाब) के तौर पर हुई है। इधर, थाना बरमाणा के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रानीकोटला के समीप दड़सेच में एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही लुढ़क गया। इसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed