फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy died due to drowned in the river while bathing at nairi shimla

खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, 5 घंटे बाद निकाला शव

Tue, 05 Jun 2018 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
boy died due to drowned in the river while bathing at nairi shimla

राजधानी के साथ लगती नेरी पंचायत की ब्यूंट खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी पहचान विवेक (24) के तौर पर हुई है। विवेक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खड्ड से युवक के शव को बाहर निकाला। विवेक एमएससी कर एचएएस की तैयारी कर रहा था। शनिवार को विवेक शोघी अपने घर से चाचा के लड़के के साथ अपनी नाना-नानी के घर नेरी गया था।
विज्ञापन


रविवार को विवेक, चाचा का लड़का और दो मामा के लड़के दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से घूमने के लिए ब्यूंट खड्ड की तरफ गए। खड्ड में चारों युवक नहाने के लिए उतर गए। नहाने के बाद सभी युवकों ने खड्ड किनारे खाना खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद विवेक और एक और उसका दोस्त दोबारा नहाने के लिए खड्ड में उतर गए। जिस जगह वह नहा रहे थे, वहां पर करीब तीस फीट की ऊंचाई से पानी का झरना आ रहा था।जिस जगह पर वह नहा रहे थे, वहां पर पानी उनके गले तक पहुंच रहा था।

गोताखोरों को पेट में रस्सियां बांध कर खड्ड में उतारा

boy died due to drowned in the river while bathing at nairi shimla

 जैसे ही वह दोबारा खड्ड में नहाने उतरे विवेक थोड़ा सा आगे चला गया जहां पर पानी की गहराई ज्यादा थी। विवेक पानी की गहराई से अंजान था और न ही उसेे तैरना आता था और खड्ड में डूब गया। जब तक दूसरा युवक उसे बचा पाता वह डूब गया।

आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के गोताखोरों के पेट में रस्सियां बांध कर उन्हें खड्ड में उतारा।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सोमवार को परिजनों का शव सौंपा गया। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि युवक की डूबने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed