फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boy commit suicide on birthday in Mandi Himachal Pradesh

जन्मदिन पर मांग पूरी न होने से नाराज छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 04 Oct 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर(मंडी) Updated Thu, 04 Oct 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Boy commit suicide on birthday in Mandi Himachal Pradesh

क्षेत्र में निजी स्कूल में पढ़ रहे नौवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि उसका जन्मदिन था। उसने मां बाप से जन्मदिन में कोई डिमांड रखी थी, जिसे पूरा ना होता देख उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उधर बुधवार देर शाम सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लाश का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।        

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का पिता दोधी है। तथा मांग मनरेगा के तहत मजदूरी करती है। दंपती का एक बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। शाम को जब महिला काम से घर लौटी तो कमरा बंद था। जब कमरा खोलने के बाद मां ने अपनी आखों के सामने जिगर का टुकड़ा लटकता देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


वह रो रोकर बेसुध हो गई। छात्र को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उधरख्  सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को जोगिंद्रनगर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। लाश का पोस्टमार्टम वीरवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर केहर सिंह ने बताया कि मृतक की मां जब निजी कार्य से घर वापिस आई तो तरुण कमरे में बंद था। जब अंदर जाकर देखा तो वह फं दे में झूल रहा था। उसे यहां अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र का बीते मंगलवार को जन्म दिन था । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निजी स्कूल बस ने कुचली छात्रा

Boy commit suicide on birthday in Mandi Himachal Pradesh

राजा का तालाब/रैहन (कांगड़ा)। छत्तर चचरेहड में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से 14 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने गई थी। इसी बस ने छात्रा को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक स्कूल की बस और विद्यार्थियों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में छात्रा को एक व्यक्ति ने अपने वाहन में राजा का तालाब स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इसने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चालक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिधिका शर्मा पुत्री योगराज शर्मा बुधवार सुबह छोटे भाई को स्कूल बस में बैठाने के लिए गई। रिधिका बुधवार को खुद स्कूल नहीं गई थी। भाई को बस में चढ़ाने के बाद रिधिका स्कूल बस के जाने का इंतजार करने लगी। रिधिका घर के गेट के नजदीक ही खड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक अन्य बस को पास देते समय स्कूल बस ने रिधिका ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। यह अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। एक राहगीर ने अपने वाहन से रिधिका की नाजुक हालत में राजा का तालाब निजी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रिधिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वाहन ने कुचला राहगीर, मौके पर मौत

Boy commit suicide on birthday in Mandi Himachal Pradesh

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर गांव में तलवाड़ा-ऊना मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ प्रवासी को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शबीला यादव (50) वर्ष निवासी बिहार मंगलवार रात को रायपुर से पैदल ही बबेहड़ गांव की तरफ आ रहा था, इसी दौरान एक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि शबीला यादव की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed