फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Boy and girl died in Bir due to head injury and cold, preliminary post mortem report reveals.

Kangra: सिर पर चोट, ठंड से हुई थी बीड़ में युवक-युवती की मौत, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट मेें खुलासा

Tue, 13 Feb 2024 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Feb 2024 09:56 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। युवती के सिर के आगे के भाग में चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
Boy and girl died in Bir due to head injury and cold, preliminary post mortem report reveals.
बीड़ बिलिंग घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में बीते सप्ताह हुई युवक-युवती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। युवती के सिर के आगे के भाग में चोट के निशान हैं। युवती की मौत का मुख्य कारण ठंड माना जा रहा है। जबकि युवक की मौत का मुख्य कारण उसके सिर पर गहरी चोट का होना माना जा रहा है। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिसरे को आगामी जांच के लिए धर्मशाला स्थित फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट को आने में कम से कम एक माह का समय लगेगा। चार फरवरी को बीड़ के समीप रह रहे पठानकोट के अभिनंदन गुप्ता और महाराष्ट्र के पुणे की प्रणीता की मौत बिलिंग से वापस बीड़ की तरफ आते हुई थी। घटना का पता मंगलवार को चला। इसमें अभिनंदन गुप्ता के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की भूमिका अहम रही। युवक का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दोनों के परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। वहीं, इस संदर्भ में डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि बीड़ में मिले युवक-युवती के शवों की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। अब उनके बिसरे को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed