{"_id":"614ca2998ebc3e08fd102f99","slug":"boulder-fell-on-moving-vehicle-near-shoghi-in-shimla-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: शोघी के पास चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: शोघी के पास चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो घायल
Thu, 23 Sep 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:28 PM IST
सार
शोघी के पास सोनू बंगला में अचानक पहाड़ी से चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए।
विज्ञापन
शोघी के पास चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी के पास कालका-शिमला नेशनल-हाइवे पर गुरुवार शाम को वाहन पर चट्टानें गिरने से दो युवक घायल हो गए। इनकी पहचान विनोद (28) पंचकूला और विशाल (27) अंबाला निवासी के तौर पर हुई है। दोनों शाम करीब सवा छह बजे शिमला से अंबाला लौट रहे थे। शोघी के पास सोनू बंगला में अचानक पहाड़ी से चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए।
विज्ञापन
इसमें चालक विनोद को गंभीर चोट लगी हैं जबकि परिचालक विशाल को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक युवक पंचकूला से अंडे की सप्लाई देने रामपुर गए थे। गुरुवार शाम दोनों वहां से लौट रहे थे। शोघी के पास पहुंचे तो पहाड़ी से पत्थर गाड़ी पर गिर गए। हादसे के बाद यहां वाहनों की आवाजाही भी कुछ देर के प्रभावित रही। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को शिमला घूमने आए दिल्ली और हरियाणा के पर्यटकों के वाहन पर इसी स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरे थे। यहां पर पहाड़ी से अभी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन