{"_id":"669f9c251f9a5d95ba0f0aba","slug":"bottleneck-near-lift-parking-traffic-jam-due-to-turning-vehicles-shimla-news-c-19-1-sml1007-383778-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉटल्नेक : लिफ्ट पार्किंग के पास \nवाहनों के मुड़ने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉटल्नेक : लिफ्ट पार्किंग के पास वाहनों के मुड़ने से लग रहा जाम
विज्ञापन
बीच सड़क से पार्किंग में प्रवेश और बाहर आते हैं वाहन, सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही होती हैै प्रभावित
टूरिस्ट सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने पर विकराल हो जाती है स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में हर रोज हजारों लोगों को यातायात जाम से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई बार बसों से उतरकर पैदल ही लोगों को अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर होना पड़ता है। इसकी एक वजह तंग सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव और दूसरा कई ऐसे बॉटल्नेक हैं जो जाम लगने की मुख्य वजह हैं।
सर्कुलर रोड पर लिफ्ट भी एक ऐसा ही बॉटल्नेक (मार्ग अवरोध) है जहां जाम लगने से पूरा शहर प्रभावित होता है। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां बनीं बहुमंजिला पार्किंगों से निकलने और भीतर जाने वाले वाहनों की वजह से सर्कुलर रोड पर चलने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। सबसे अधिक परेशानी बाहरी राज्यों से आने वाली सैलानियों के वाहनों से होती है, जो पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने में दक्ष नहीं होते। इस वजह से कई वाहन यहां पार्किंग के भीतर जाने और बाहर निकलने में फंस जाते हैं। इस वजह से पूरे सर्कुलर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस वजह से शहर में लंबा यातायात जाम लग जाता है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने यहां जवानों की तैनाती भी की है लेकिन टूरिस्ट सीजन में हजारों की संख्या में शहर में दाखिल होने वाले वाहनों और अप्रशिक्षित चालकों के आगे पुलिस भी बेबस नजर आती है।
सुबह और शाम के समय लगता है जाम
शहर में टूरिस्ट सीजन में तो ट्रैफिक जाम की समस्या भयंकर रूप धारण कर लेती है लेकिन आम दिनों की बात करें तो सुबह और शाम के समय पीक ऑवर्स में लोगों को इससे जूझना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि छोटा शिमला और खलीनी से लिफ्ट तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं जबकि इससे आगे वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से होती है। ऐसे में कई बार लिफ्ट और बस स्टैंड की ओर जाने वाले लोग बसों से उतरकर अपने गंतव्य की ओर निकलने को मजबूर हो जाते हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को पेश आती है। शहरवासी लंबे समय से इसके समाधान की मांग कर रहे हैं। अगर लिफ्ट में ट्रैफिक जाम की समस का समाधान निकाला जाता है, तो इससे शहर की ढाई लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अंडरपास के निर्माण से मिलेगी राहत
लिफ्ट के पास हर रोज लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग पार्किंग के लिए अंडरपास के निर्माण की योजना पर कार्य कर रहा है। अंडरपास बनने से यहां पर पुराना बस अड्डा की तरफ से आने वाली गाड़ियां सीधे पार्किंग में पहुंच सकेंगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। अंडरपास बनने के बाद लिफ्ट पार्किंग के लिए गाड़ियों को मोड़ने की जरूरत नहीं रहेगी। लिफ्ट पार्किंग में सबसे ज्यादा जाम गाड़ियों को पार्किंग की तरफ मोड़ते हुए एक तरफ का ट्रैफिक रोकने से लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग इस जगह पर अंडर पास बनाने की दिशा में काम कर रहा है। विभाग के मुताबिक अंडरपास की लंबाई करीब 50 मीटर होगी। इसका निर्माण जमीन से 5 मीटर नीचे किया जाएगा। इसका फायदा पैदल चलने वाले लोगों को भी मिलेगा, क्योंकि इसके साथ पैदल चलने के लिए 7 से 8 मीटर का रास्ता भी बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 4 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इससे लोगों को मालरोड जाने के लिए सड़क भी क्रॉस नहीं करनी पड़ेगी।