फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both the tires of the moving bus came out, the operator deliberately avoided a big accident

सिरमौर: चलती बस के निकले दोनों टायर, परिचालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Thu, 05 May 2022 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 05:42 PM IST
सार

निजी बस सोलन-मिनस मार्ग पर कुपवी से शिमला जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे बस जब चाढ़ना के पास पहुंची तो बस के पिछले दोनों टायर बाहर निकल गए। 

विज्ञापन
Both the tires of the moving bus came out, the operator deliberately avoided a big accident
चलती बस के निकले दोनों टायर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक निजी बस के पिछले दोनों टायर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बस को रुकवा दिया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जानकारी के अनुसार निजी बस सोलन-मिनस मार्ग पर कुपवी से शिमला जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे बस जब चाढ़ना के पास पहुंची तो बस के पिछले दोनों टायर बाहर निकल गए।

विज्ञापन


इस पर परिचालक की नजर गई जो सीटी बजाकर तुरंत बस रुकवा दी। बस की रफ्तार कम होने और बस परिचालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, थोड़ी देर के लिए सवारियों में हड़कंप मच गया था। बाद में टायर की मरम्मत कर बस को रूट पर भेजा गया। गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़कें संकरी हैं। ऐसे में वाहनों को आवागमन में दिक्कतें आती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed