फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both the newly appointed ministers of Sukhu government got portfolios, know what was given to whom.

Shimla News: सुक्खू सरकार के नवनियुक्त दोनों मंत्रियों को मिले विभाग, जानें किसे क्या दिया

Tue, 09 Jan 2024 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

सुक्खू सरकार के दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Both the newly appointed ministers of Sukhu government got portfolios, know what was given to whom.
मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नवनियुक्त मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को पोर्टफोलियो बांट दिए हैं। राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मिला है, जबकि यादविंद्र गोमा को आयुष और युवा सेवाएं एवं खेल महकमे दिए गए हैं। तीन मंत्रियों रोहित ठाकुर, हर्षवर्द्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह से एक-एक विभाग वापस लेकर उनका भार कम किया गया है, जिनके पास पहले से ही शिक्षा, लोक निर्माण और उद्योग जैसे हैवीवेट महकमे हैं। दोनों नए मंत्रियों ने 12 दिसंबर को शपथ ली थी।

विज्ञापन


महीने भर के इंतजार के बाद मंगलवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। तकनीकी शिक्षा विभाग पहले रोहित ठाकुर के पास था, जिसे वापस लेकर अब राजेश धर्माणी को दिया गया है। अब रोहित ठाकुर के पास अब उच्च शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा विभाग है। वहीं, हर्षवर्धन चौहान से आयुष विभाग वापस लेकर यादविंद्र गोमा को दिया गया है। अब हर्षवर्धन के पास उद्योग विभाग और संसदीय कार्य का दायित्व होगा। यादविंद्र गोमा को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग विक्रमादित्य सिंह का भार कम कर दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह के पास अब लोक निर्माण विभाग ही होगा।
विज्ञापन


किसके पास क्या विभाग
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू: वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक व अन्य सभी विभाग जो मंत्रियों को नहीं बांटे।
उप मख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : जल शक्ति, परिवहन, भाषा, कला एवं संस्कृति और सहकारिता।
धनीराम शांडिल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार।
चंद्र कुमार : कृषि एवं पशुपालन।
हर्षवर्द्धन चौहान : उद्योग एवं संसदीय कार्य।
जगत सिंह नेगी : राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास।
रोहित ठाकुर : उच्च शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा।
अनिरुद्ध सिंह : पंचायती राज और ग्रामीण विकास।
विक्रमादित्य सिंह : लोक निर्माण
राजेश धर्माणी : तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण
यादविंद्र गोमा : आयुष और युवा सेवाएं एवं खेल।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed