फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both the accused had come to install disputed flags with the neighbor's scooty

Disputed Flag Case: धर्मशाला में दो आरोपियों ने लगाए थे खालिस्तानी झंडे, पड़ोसी की स्कूटी लेकर आए थे दोनों

Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
सार

तपोवन विधानसभा परिसर की दीवार पर विवादित खालिस्तान लिखने के मामले में पकड़े गए आरोपी रोपड़ से एक स्कूटी पर धर्मशाला पहुंचे थे। उन्होंने जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था, वह उनकी अपनी नहीं थी। 

विज्ञापन
Both the accused had come to install disputed flags with the neighbor's scooty
खालिस्तानी झंडा मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर हिमाचल प्रदेश के तपोवन विधानसभा परिसर की दीवार पर में खालिस्तानी झंडे दो आरोपियों हरवीर सिंह और परमजीत सिंह ने लगाए थे। इससे पहले खरड़, रोपड़ और कुरुक्षेत्र में भी खालिस्तानी झंडे लगाए जा चुके हैं। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपियों ने पैसे के लालच में यह अपराध किया है। पन्नू ने अपने काम को अंजाम देने के लिए यह कार्य किया। इस दौरान इनसे वीडियो बनाने के लिए कहा गया था और उसे पन्नू को भेजने को कहा था। इसके बाद पन्नू ने सिख फॉर जस्टिस के बैनर से वीडियो वायरल किए। मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। तपोवन विधानसभा परिसर की दीवार पर विवादित खालिस्तान लिखने के मामले में पकड़े गए आरोपी रोपड़ से एक स्कूटी पर धर्मशाला पहुंचे थे। उन्होंने जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था, वह उनकी अपनी नहीं थी।

विज्ञापन


यह स्कूटी उन्होंने अपने एक पड़ोसी से मांगी थी। इसे एसआईटी ने कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार तपोवन विधानसभा परिसर के मुख्य गेट पर विवादित खालिस्तान के झंडे लगाने और वॉल राइटिंग करने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। एक दिन पहले आरोपी झंडे रोपड़ से अपने साथ स्कूटी में लाए थे, जबकि वॉल राइटिंग में इस्तेमाल किया पेंट उन्होंने योल स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से खरीदा था। जिस स्कूटी पर आए थे, वह भी पड़ोसी की थी। स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर कब्जे में ले लिया है। इसे जांच टीम रोपड़ से धर्मशाला लाई है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। गौर रहे कि सात मई की रात को तपोवन विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाए गए थे और वॉल पेंटिंग भी की गई थी। इसकी जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने जांच के दौरान मामले में संलिप्त दो लोगों को पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed