फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both sides will now present their arguments in the petition challenging Kangana Ranaut's election.

Himachal: कंगना रणाैत के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका में अब दोनों पक्ष रखेंगे दलीलें

Wed, 19 Nov 2025 10:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Nov 2025 10:03 AM IST
सार

 प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को मंडी लोकसभा चुनाव से सांसद बनीं कंगना रणौत के संसदीय चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। 

विज्ञापन
Both sides will now present their arguments in the petition challenging Kangana Ranaut's election.
कंगना रणाैत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को मंडी लोकसभा चुनाव से सांसद बनीं कंगना रणौत के संसदीय चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपने मुद्दे (इश्यू) अदालत को सौंपे गए। कोर्ट अब दोनों पक्षों की ओर से दिए गए मुद्दों को तय करेगा।

विज्ञापन

इसके बाद इन मुद्दों पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष रखेंगे। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह के बाद होगी। उल्लेखनीय है कि किन्नौर निवासी और मंडी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी लायक राम नेगी ने मंडी लोकसभा सीट से सांसद बनीं कंगना के चुनाव को चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव याचिका में बताया गया है कि प्रत्याशी लायक राम नेगी का नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया। लायक राम का कहना है कि उन्होंने नामांकन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने अगले दिन दिए गए नो-ड्यूज सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किए और इसे बड़ी त्रुटि बताते हुए उनका नामांकन खारिज कर दिया। इसी आधार पर उन्होंने मंडी लोकसभा चुनाव को रद्द कर दोबारा मतदान करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed