फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both ends of Atal Tunnel Rohtang covered with snow, tourists stopped at Solanganala

Kullu Weather: अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर बर्फ से ढके, सोलंगनाला में रोके सैलानी

Thu, 27 Apr 2023 05:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

ताजा बर्फबारी होने से अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर से बंद हो गई है। गुरुवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई और टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल बर्फ से ढक गए हैं। 

विज्ञापन
Both ends of Atal Tunnel Rohtang covered with snow, tourists stopped at Solanganala
अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

दोनों छोर पर ताजा बर्फबारी होने से अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर से बंद हो गई है। गुरुवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई और टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल बर्फ से ढक गए हैं। साउथ पोर्टल और धुंधी में भी बर्फबारी हुई।  बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने टनल होकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। गुरुवार को पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के वाहन सोलंगनाला में ही रोक दिए गए। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। लाहौल और पांगी जाने वाले और मनाली की तरफ आने वाले स्थानीय लोगों को फोर बाई फोर वाहनों में सफर करने की अनुमति है। दूसरी ओर मनाली-रोहतांग मार्ग पर यातायात के लिए बंद रहा।

विज्ञापन


इस मार्ग पर गुलाबा की बजाय कोठी तक ही पर्यटकों को भेजा जा रहा है। कोठी से आगे किसी भी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। बर्फबारी से मनाली का मौसम खुशनुमा हो गया है। रोहतांग दर्रा बर्फ से ढक गया है। बुधवार शाम से ही घाटी में मौसम खराब चल रहा है और निचले इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका जा रहा है। बताया कि बीआरओ सड़क से बर्फ हटाने के कार्य में जुटा है। लिहाजा, लोकल लोगों को फोर बाई फोर वाहनों में सफर करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश
कुल्लू जिले में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से भारी बारिश हुई। सड़कों पर पानी बहने से सड़कें तालाब बन गईं और कई जगहों पर पानी लोगों के घरों में जा घुसा। शहर की सड़कों और रास्तों में बारिश के पानी के निकलने के लिए निकासी की उचित व्यवस्था न होने से चालकों के साथ ही राहगीरों को दिक्कतें आईं। संजय शर्मा, लाल चंद, रोहित और सुभाष ने कहा कि शहर में पानी की निकासी के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में बारिश का पूरा पानी सड़कों पर बह जाता है। मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात को डायवर्ट किया है और अस्पताल होकर गुजरने वाली सड़क बारिश से सबसे अधिक प्रभावित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed