पंजाब से सब्जी के ट्रक में बैठकर हिमाचल में दाखिल हुए थे दोनों कोरोना मरीज: डीजीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर रही हिमाचल पुलिस ने ऊना और कांगड़ा के नए कोरोना मरीजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि ये लोग पंजाब से आ रहे सब्जी से लदे ट्रक में बैठकर हिमाचल में दाखिल हुए थे। डीजीपी ने कहा कि नियमों को तोड़ने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी सीमांत इलाकों में तैनात पुलिस कर्मियों को प्रदेश में आने और प्रदेश से बाहर जाने वाले वाहनों को सख्ती के साथ जांचने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि आने-जाने वाले जरूरी सामान वाले सभी वाहनों की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि लोगों की लापरवाही की वजह से पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है। लगातार लोगों को जहां है, वहीं रहने के लिए कहा जा रहा है ताकि वे खुद तो संक्रमण से बचें, अन्य लोगों को भी खतरे में न पड़ने दें। उन्होंने बताया कि जमात से जुडे़ छह और लोग चिह्नित कर क्वारंटीन किए गए हैं। अब तक कुल 1059 लोग क्वारंटीन किए जा चुके हैं। 112 लोगों के खिलाफ 31 अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस ने अब तक खरीदी एक हजार पीपीई किट
हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने कोविड-19 ग्रसित मरीजों की ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए बारह पुलिस जिलों को एक हजार पीपीई किट मुहैया करा दी हैं।
आईजी एपीटी हिमांशु मिश्र ने बताया कि चालीस लाख रुपये से ज्यादा की लागत से मुख्यालय ने किटों के अलावा मास्क, सैनिटाइजर, सोप, लिक्विड हैंड्रब्स की खरीद की है।
इनमें 2400 सैनिटाइजर तेरह पुलिस जिलों और सात बटालियनों को भी उपलब्ध कराए गए हैं। मिश्र ने कहा कि भविष्य में भी और पीपीई किटों, सैनिटाइजर व अन्य चीजों की खरीद कर उसे जिलों व बटालियनों को मुहैया कराया जाएगा।