{"_id":"58fd7a234f1c1be80f8b4aa4","slug":"border-roads-organisation-reinstated-rohtang-pass-after-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा चार माह बाद बहाल, जल्द दौड़ेंगे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा चार माह बाद बहाल, जल्द दौड़ेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बर्फबारी के कारण चार महीने से बंद विश्वविख्यात रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया गया है। बीआरओ ने एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को मनाली और लाहौल की ओर के दोनों छोर जोड़ दिए हैं। माइनस डिग्री तापमान में बर्फ की 30 फीट तक ऊंची दीवारों को काटकर यह 60 किलोमीटर दुर्गम मार्ग बहाल किया गया।
विज्ञापन
बर्फ हटाने के अभियान में बीआरओ ने 50 जवानों समेत एक दर्जन मशीनें लगाई थीं। रविवार को लाहौल के विधायक रवि ठाकुर ने जिप्सी से रोहतांग दर्रा पार किया। जिला प्रशासन का दावा है कि मौसम ठीक रहा तो पांच दिन बाद मनाली-लेह मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीआरओ ने 23 मार्च को मनाली के गुलाबा और लाहौल के सिस्सू से एक साथ बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। शनिवार और रविवार को रोहतांग दर्रे पर 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ, लेकिन बीआरओ मार्ग बहाल करके ही हटा। 70 आरसीसी के ओसी
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने बताया कि रविवार को रोहतांग दर्रे के दोनों छोर मिला दिए हैं। अब वाहनों की पासिंग के लिए प्वाइंट बनाए जाएंगे। रोहतांग दर्रे के बहाल होते ही लाहौल घाटी का सड़क संपर्क भी कुल्लू से जुड़ गया है। जल्द ही ये पर्यटकों के लिए भी खुल जाएगा।
रिपोर्ट आने पर लेंगे वाहनों की आवाजाही पर फैसला: डीसी
सासे और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली की रिपोर्ट आने के बाद स्वयं अधिकारियों के साथ रोहतांग दर्रे का निरीक्षण करूंगा। इसके बाद वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए कुछ दिन का समय लग सकता है। -यूनुस, उपायुक्त कुल्लू