{"_id":"5ec78f7dc7345e3ac7201097","slug":"border-road-organisation-team-to-connect-spiti-and-lahaul-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीति को लाहौल से जोड़ने में जुटी बीआरओ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीति को लाहौल से जोड़ने में जुटी बीआरओ की टीम
Fri, 22 May 2020 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे, 16050 फीट बारालाचा ला से बर्फ हटाने और मनाली-लेह का संपर्क जोड़ने के बाद बीआरओ अब ग्रांफू-काजा मार्ग की बहाली में जुट गया है। बीआरओ ने मई अंत तक 147 किलोमीटर ग्रांफू-काजा मार्ग की बहाली का लक्ष्य रखा है। भारी बर्फबारी के चलते नवंबर महीने के बाद से स्पीति घाटी लाहौल से कटी है। लाहौल और स्पीति के बीच वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
समदो से काजा होते हुए लोसर से बर्फ हटाती हुई बीआरओ की 108 आरसीसी की टीम कुंजम दर्रे को बहाल कर बातल से आगे निकल गई है। ग्रांफू से स्पीति की ओर बढ़ रही बीआरओ की टीम छतडू के करीब पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह से कुल्लू व लाहौल-स्पीति में मौसम साफ है। इससे बीआरओ को मार्ग बहाल करने में मुश्किल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उस ओर नालों में गिरे हिमखंड जरूर बाधा बन रहे हैं। अगर एक सप्ताह तक मौसम अनुकूल रहा तो बीआरओ अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा। उधर, बीआरओ कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि बीआरओ ने लाहौल की ओर से छतडू के करीब सड़क बहाल कर ली है। मनाली-लेह के बाद अब बीआरओ लाहौल घाटी को स्पीति से जोड़ने जा रहा है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मई के आखिर में मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन