फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Books supplied to the thousands of students in remote areas of Himachal

हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को मिलेंगी किताबें

Fri, 28 Dec 2018 09:24 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Published by: ashok chauhan Updated Fri, 28 Dec 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
Books supplied to the thousands of students in remote areas of Himachal

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने समय पर ही नए सिलेबस की पुस्तकें पहुंचा दी हैं। अब लाहौल-स्पीति, चंबा जिला के पांगी भरमौर, किन्नौर के शिक्षा विभाग को परेशान नहीं होना पड़ेगा। अप्रैल 2019 में पहली और पांचवीं तक नया पाठ्यक्रम शुरू होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने इस बार पहली से पांचवीं तक पाठ्यक्रम में बदलाव किए हैं। नए किताबों की खेप बोर्ड ने अपने सभी डिपो को भेज दी है। किताबें समय पर भेजने की पहली प्राथमिकता जनजातीय क्षेत्रों को दी गई है। ताकि बर्फबारी के दौरान किताबों उठाने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग को परेशान नहीं होना पड़ेगा

Books supplied to the thousands of students in remote areas of Himachal

इस बार समय पर किताबें पहुंचने से शिक्षा विभाग को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। जनजातीय क्षेत्रों में पहली से पांचवीं कक्षा की पुस्तकें समय पर पहुंच जाने से शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली है।

लाहौल के लिए यह पुस्तकें कुल्लू के उपायुक्त के आग्रह और एसडीएम मनाली की सिफारिश पर रोहतांग टनल से होकर भेजी गई हैं। शिक्षा विभाग लाहौल ने केलांग-1, केलांग -2, उदयपुर तीनों ब्लॉकों को सूचित किया है कि अपने अधीनस्थ स्कूलों की पुस्तकें लें।

इन्हें जल्द स्कूलों तक पहुंचाएं। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेमनाथ परशीरा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने नए सिलेबस की पुस्तकें समय पर जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाकर राहत प्रदान की है।

उन्होंने कुल्लू प्रशासन का रोहतांग टनल के माध्यम से पुस्तकें पहुंचाने पर भी आभार जताया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि पहली से आठवीं कक्षा में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें बोर्ड के सभी डिपुओं में पहुंचाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed