अमिर खान की पत्नी किरण राव ने 10 दिन तक निहारी खूबसूरत वादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान की पत्नी किरण राव दस दिन तक खूबसूरत वादियां निहारी। जी हां, किरण राव दस दिन तक किन्नौर की खूबसूरत वादियां निहारने के बाद सोमवार को विशेष चौपर से मुंबई लौट गई हैं।
उन्होंने कहा कि किन्नौर के लोगों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। इसके लिए वे उनकी शुक्रगुजार हैं। इस दौरान उन्होंने किन्नौर जिले की सीमा से सटे गांव कुन्नौचारंग के रांगरीक सुगमा बौद्ध मंदिर के दर्शन भी किए।
कहा कि वे 2014 और 2017 में भी जिले के बटसेरी आ चुकी हैं। इस साल तीसरी बार यहां आई हैं। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान भी यहां आने की इच्छा है। किरण राव ने कहा कि वे बौद्ध मंदिर की सुंदरता को देखकर हैरान रह गईं।
अब पति आमिर के साथ आऊंगी किन्नौर
एक हजार वर्ष पूर्व की गई नक्काशी और चित्रकला बहुत खूबसूरत है। इसे बरकरार रखना चाहिए। काजा, ताबो और स्पीति में बने बौद्ध मंदिरों की तर्ज पर इस मंदिर की भी मरम्मत होनी चाहिए, ताकि 1000 साल पुरानी शैली को बचाया जा सके।
दस दिन तक उन्होंने सांगला, बटसेरी, रक्छम, मस्तरंग, छितकुल, रानी कंडा, कुन्नौचारंग सहित किन्नौर जिले के कई स्थानीय ट्रैकिंग शार्ट रूटों का भ्रमण किया। किरण राव ने बताया कि किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता से बहुत सुकून मिलता है।
अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने सांगला वैली के विभिन्न रमणीक स्थलों का भ्रमण भी किया। कोशिश रहेगी कि अगले साल अपने पति आमिर खान के साथ यहां आऊंगी। उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल किन्नौर में कोई फिल्म बनाने की योजना नहीं हैं।