{"_id":"0e64f5ac87a5b02c75591771b9616134","slug":"bollywood-singer-alamgir-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल उत्सव शुरू, आप भी आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल उत्सव शुरू, आप भी आइए
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वां हिमाचल उत्सव आज से ठोडो ग्राउंड में शुरू होगा। आठ दिन तक चलने वाले इस उत्सव में सांस्कृतिक के12वां हिमाचल उत्सव सोलन के ठोडो ग्राउंड में शुरू हो गया है। उत्सव में बालीवुड दबंग फेम अलागीर खां भी प्रस्तुति देंगे। अलावा मनोरंजन और खेलों के रंग भी बिखरेंगे। इसमें देसी और बालीवुड के गायक शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दबंग फेम मशहूर गायक अलागीर खान के अलावा पार्श्व गायक शिप्रा गोयल, मास्टर सलीम के पुत्र शाहदिल सलीम, सारेगामा स्टार सुकन्या गुप्ता, एमटीवी की उभरती पॉप गायिका बार्बी राजपूत, इंडियन आइडल फेमल अनुज शर्मा, पंजाब दूरदर्शन की गायिका डौनी राना कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
आयोजनकर्ता डायनेमिक युवक मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल के कलाकारों में कार्तिक शर्मा के अलावा कुलदीप शर्मा, घनश्याम पहाड़िया, नरेंद्र रंजन, ठियोग के गायक सुरेश कुमार, पहाड़ी गायक रामेश्वर, स्थानीय गायक सोहन सिंह व कनक जोशी सहित स्थानीय बैंड रूह सहित दर्जनों अन्य कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन
उत्सव के दौरान नृत्य व गायन प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। उत्सव में विभिन्न कोनों से आए दस्तकार, कारीगर व हैंडलूम अपनी उत्पादित वस्तुओं को प्रदर्शित करेंगे।
इसमें घरेलू सामान, सिल्क व काटन प्रोडक्ट, फ र्नीचर व लाइफ स्टाइल प्रोडक्टस का शामिल होंगे। चार राज्यों का फूड फेस्टिवल जिसमें हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का मौका भी मिलेगा।