फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood's famous comedian Rajpal Yadav visited his friend Sumeet Singla's pharma company in Baddi himachal

हिमाचल: राजपाल यादव बोले- कला जितनी बिखरती है, उतनी ही निखरती है

Sat, 23 Oct 2021 11:30 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Oct 2021 11:30 AM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि अर्ध उनकी आने वाली फिल्म है। जिसमें वह लीड रोल कर रहे हैं। इसके साथ भूल भुलैया-2 में भी उनका किरदार है। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फादर ऑन सेल, कोड हंगरी और क्रेजी किंग हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bollywood's famous comedian Rajpal Yadav visited his friend Sumeet Singla's pharma company in Baddi himachal
अभिनेता राजपाल यादव बद्दी में अपने मित्र अभिनेता सुमीत सिंगला से मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि कला की कोई सीमा नहीं है। कला जितनी बिखरती है, उतनी ही निखरती है। कला कल्पना में है, वादियों में है। सात समंदर की सीमा जहां समाप्त होती है। वहां से कला उत्पन्न होती है। वे शुक्रवार को अपने मित्र सुमीत सिंगला की बद्दी स्थित फार्मा का भ्रमण करने आए थे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि अर्ध उनकी आने वाली फिल्म है। जिसमें वह लीड रोल कर रहे हैं। इसके साथ भूल भुलैया-2 में भी उनका किरदार है। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फादर ऑन सेल, कोड हंगरी और क्रेजी किंग हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। राजपाल ने कहा कि कोरोना के बाद फिल्म उद्योग को ब्रेक लगी थी जो अब धीरे धीरे पटरी पर आने लगा है, लेकिन अब एक कलाकार को अपनी कला दिखाने के लिए काफी बड़ा प्लेट फार्म हो गया है। अब ओटीटी का जमाना है। अब फिल्में एक साथ पूरी दुनिया देखती है। 

विज्ञापन


मैं खुद ही चलता-फिरता बिजनेस
उनसे पूछा गया कि वह फिल्म के अलावा और क्या बिजनेस करते हैं तो उन्होंने कहा कि वह स्वयं ही एक चलता फिरता बिजनेस हैं। यादव ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था वह इस मुकाम पर पहुंचेंगे। यूपी के शाहजहांपुर के कुंडरा गांव के प्राइमरी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ते हुए उन्होंने 15 अगस्त को पहला कविता पाठ किया था। जिसके बदले में उन्हें तौलिया इनाम में मिला था। हिमाचल मेरी कर्म भूमि है। अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता के तहत पहली बार हिमाचल के सोलन में नाट्य प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे। वर्ष 1997 में रामगोपाल वर्मा की शूल फिल्म में उन्होंने एक छोटा सा कुली का रोल किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। राम गोपाल वर्मा ने जंगल फिल्म में विलेन का रोल दिया। 
विज्ञापन



अभिनेत्री शहनाज ने बंजार में किया योग
उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कुल्लू-मनाली में बॉलीवुड हस्तियों का आना जारी है। फिल्म अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरी ट्रेवो थोन संस्था के साथ तीर्थन घाटी पहुंची हैं। शहनाज ने यहां योग के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। शहनाज ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा न करे। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सफाई के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थन घाटी में दूसरी बार आई हूं। योग से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। अपनी जीवनशैली को योग के माध्यम से ढालने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed