फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood movies shooting in manali waiting for the first snowfall

बर्फ में होगा अक्षय का एक्शन और रणबीर करेंगे रोमांस

Wed, 25 Nov 2015 12:33 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood movies shooting in manali waiting for the first snowfall

कुल्लू और मनाली की वादियां बॉलीवुड सितारों से जगमग होंगी। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही यहां एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर रोमांस करेंगे। दोनों यहां की वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। बस इंतजार है तो बर्फ के फाहे गिरने का।

विज्ञापन


रणबीर कपूर राइजिंग स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आएंगे। अक्षय कुमार अपनी होम प्रोडक्शन की एक फिल्म की शूटिंग को देवभूमि का रुख करने वाले हैं। इसके अलावा भी कई छोटी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग मनाली में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

शूटिंग के लिए मशहूर हैं मनाली की वादियां

Bollywood movies shooting in manali waiting for the first snowfall

रितिक रोशन की कृष और शाहरुख की वीरजारा जैसी सुपरहिट फिल्मों के कोऑर्डिनेटर रहे अनिल कायस्था ने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले बर्फबारी की आस में शूटिंग करने पहुंची करण वीर वोहरा अभिनीत जानम फिल्म को ब्यास नदी और जंगल में शूट किया गया। हालांकि फिल्म के अहम दृश्य बर्फ की चादर पर फिल्माने का कार्यक्रम था।

उन्होंने कहा कि सोलंगनाला, गुलाबा, मनाली, नग्गर और तलहटी में बसे अन्य स्थानों पर बर्फबारी होने पर फिल्म निर्माताओं का मनाली की ओर रुख रखते हैं। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और करीना कपूर और शाहिद कपूर की जब वी मेट जैसी दर्जनों फिल्मों की मनाली की बर्फबारी में शूटिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed