{"_id":"63bd6c76f9b52851657fc8bf","slug":"bollywood-actress-yami-gautam-reached-bilaspur-with-her-husband-to-meet-grandmother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नानी से मिलने पति के साथ बिलासपुर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नानी से मिलने पति के साथ बिलासपुर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम
Tue, 10 Jan 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:19 PM IST
सार
बिलासपुर में यामी के ननिहाल हैं। यामी गौतम कुछ दिनों से मंडी के गोहर में अपने परिवार संग रह रही थी, लेकिन इसकी जानकारी किसी को भी नहीं लगी।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम मंगलवार को बिलासपुर शहर पहुंचीं। वह नानी से मिलने बिलासपुर आईं हैं। इस दौरान यामी के पति भी साथ रहे। ननिहाल में कुछ समय बिताने के बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं। बिलासपुर में यामी के ननिहाल हैं। यामी गौतम कुछ दिनों से मंडी के गोहर में अपने परिवार संग रह रही थी, लेकिन इसकी जानकारी किसी को भी नहीं लगी। यामी गौतम जब बिलासपुर पहुंचीं और उन्होंने हिमाचल की नई सरकार को बधाई दी है और कहा कि वह जल्द ही फिर से बिलासपुर आएंगी। तब वह यहां पर मीडिया से रूबरू होकर कई अन्य सवालों का भी जवाब देंगी। वापस जाते वक्त उन्होंने बिलासपुर धाम की एक बार फिर से तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अपने मामा से इसकी रेसिपी सीख रही हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई के अंपायरों ने ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश
वहीं, शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में बीसीसीआई के मैच रैफरी श्रेयस खंडोलकर, अंपायर अनुराग राठौर, केश्री निवासन, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच राजीव कुमार पत्नी सहित माथा टेका। उनके साथ क्रिकेटर अंकुश बेदी ने भी मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों की विधिवत पूजा अर्चना की। कोच प्रवीण शर्मा ने सभी को मां ज्वाला के इतिहास की जानकारी दी।
विज्ञापन