फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood Actor Salman Khan Tubelight Movie Shooting

राहलाफाल में बेहोश मिले सलमान खान, घोडे़ को देख लगा सुराग

Wed, 28 Sep 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Wed, 28 Sep 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Salman Khan Tubelight Movie Shooting

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान बेहोश होकर राहलाफाल में गिर गए। दिनभर उनकी तलाश जारी रही। लेह जा रहे सैनिकों ने उनके अरबी घोड़े को देख सलमान खान के वहीं कहीं होने का अंदाजा लगाया। राहलाफाल के नजदीक पहुंचते ही उन्हें सलमान दिख गए। सलमान को बेहोशी की हालत में सेना के कैंप लाया गया, जहां उन्हें होश में लाने का प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के लिए उक्त सीन रोहतांग और मड़ी में फिल्माए गए। बेहोशी में राहलाफाल में गिरने का सीन सलमान खान के डुप्लीकेट पर फिल्माया गया। हालांकि सलमान खान सब सीन खुद ही करना चाहते थे। लेकिन फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने सलमान से यह सीन न करने की गुहार लगाकर डुप्लीकेट को बुलाकर उक्त सीन फिल्माया।

विज्ञापन

लेह जा रहे फौजियों ने उठाकर पहुंचाया कैंप

Bollywood Actor Salman Khan Tubelight Movie Shooting

सलमान खान ने डुप्लीकेट द्वारा अच्छा सीन देने पर उसकी खूब तारीफ की। फिल्म के 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित होने के चलते सेना के पुराने ट्रक मंगवाए गए थे। फिल्म में दिखाए जा रहे फौजियों की बोलचाल में भी पुराने शब्द जोड़े जा रहे थे। इस बीच सलमान ने लाहौल और लेह से आए प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

हालांकि भीड़ बढ़ने पर सुरक्षाकर्मी उन्हें अपने घेरे में ले गए। इस पर पुलिस और कुछ लोगों के बीच बहस भी हुई। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म के सलमान खान के हिस्सों को शूट करने में तरजीह दी जा रही है, ताकि वे अगले माह बिग बॉस के शुरू होने तक फ्री हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed