{"_id":"5a5238764f1c1b4d198b5750","slug":"bollywood-actor-ranjeet-visited-naina-devi-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी शीश नवाने पत्नी के साथ पहुंचे बॉलीवुड के विलेन रंजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी शीश नवाने पत्नी के साथ पहुंचे बॉलीवुड के विलेन रंजीत
अमर उजाला ब्यूरो, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्घ तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और विलेन रंजीत ने रविवार देर शाम मां के दर पत्नी के साथ माथा टेका। यहां पहुंचने पर उनके साथ फोटो, सेल्फी खिंचवाने वालों का तांता लग गया। कईयों में ऑटोग्राफ लेने की होड़ रही।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में रंजीत ने कहा, वे जलियांवाला अमृतसर पंजाब से संबंध रखते हैं। उनका असली नाम गोपाल बेदी है, लेकिन मुंबई में अभिनेता सुनील दत्त ने अभिनय से प्रभावित होकर रंजीत सिंह नाम रख दिया।
विज्ञापन
इसी नाम से उन्हें शौहरत और पहचान मिली है। इसी के चलते उन्होंने भी इस नाम को खुद से अलग नहीं होने दिया। एक बेटे और बेटी के पिता रंजीत ने कहा, परिवार के अन्य सदस्य फिल्मी दुनिया से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन
बतौर अभिनेता उन्होंने भारतीय सिनेमा को जितना हो सका सहयोग दिया। रंजीत ने बताया कि वे असमी भाषा को छोड़ सभी भाषाओं में अभिनय कर चुके हैं। हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, मराठी में कई फिल्में उनके दिल के करीब हैं।