फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood actor Manoj Kumar has a Special association with Manali

Actor Manoj Kumar: बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का मनाली से रहा खास नाता, जानें

Sat, 05 Apr 2025 12:53 PM IST
Krishan Singh संजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
संजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Apr 2025 12:53 PM IST
सार

नोज कुमार का मनाली से गहरा नाता रहा है। उन्होंने 1957 में फैशन फिल्म से बालीवुड में डेब्यू किया

विज्ञापन
Bollywood actor Manoj Kumar has a Special association with Manali
बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का मनाली से गहरा नाता रहा है। उन्होंने 1957 में फैशन फिल्म से बालीवुड में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली सफलता 1962 में रिलीज हुई फिल्म हरियाली और रास्ता से मिली। यह फिल्म मनाली के वन विहार, पतलीकूहल और हिडिंबा माता मंदिर के समीप शूट हुई थी। । इस फिल्म का मशहूर गाना एक तू न मिला सारी दुनिया मिले भी तो क्या मनाली के ओल्ड मनाली रोड पर मनोज कुमार और माला सिन्हा पर फिल्माया गया था।

विज्ञापन


प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार सैनी अशेष कहते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के गाने सहित अन्य सीन की शूटिंग मनाली में खुद देखी है। तब लोग मनोज को नहीं पहचानते थे। माला सिन्हा को लोग जरूर पहचानते थे। मनोज कुमार शूटिंग के बाद स्थानीय लोगों से घुलमिल जाते थे। मनाली मनोज कुमार के लिए इसलिए भी खास था, क्योंकि उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। उनका भविष्य मनाली में शूट हो रही हरियाली और रास्ता पर टिका था।
विज्ञापन


मनोज अक्सर अपने इंटरव्यू में कहते कि मनाली में शूटिंग के दौरान उन्होंने अलौकिक आकाशवाणी सुनी थी। मनाली के ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा के संचालक नकुल खुल्लर कहते हैं कि उनके पिता उन्हें बताते थे कि इस फिल्म के बाॅक्स आफिस पर सफल रहने के बाद मनोज कुमार मनाली आए। हिडिंबा देवी मंदिर में शीश नवाया था। वे हिडिंबा देवी के अनन्य भगत थे। मनोज कुमार के मनाली से जुड़ाव के किस्से मशहूर हैं। ऐसे में उनके दुनिया छोड़ देने से मनाली में भी मायूसी का माहौल है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed