फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood actor akshay kumar will come to manali for movie shooting

सलमान के बाद अब अक्षय भी करेंगे मनाली का रुख

Mon, 26 Sep 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Mon, 26 Sep 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor akshay kumar will come to manali for movie shooting

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म ट्यूबलाइट को शूट करने मनाली क्या आए कि अब बॉलीवुड की हस्तियां अपनी फिल्मों की शूटिंग को मनाली का रुख करने लग गई हैं। दबंग खान के बाद अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और एक्शन के सुपर हीरो अक्षय कुमार भी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आ रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छह अक्तूबर को उक्त स्टार मनाली पहुंच रहे हैं। अभिनेता सन्नी देयोल पहले ही अपने बेटे को ब्रेक देने को मनाली में लोकेशन फाइनल करने पहुंचे हैं। वरुण धवन को लेकर फिल्म बना रहे उनके पिता डेविड धवन ने भी लोकेशन के सिलसिले में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन

दंबग खान की ‘टयूबलाइट’ की शूटिंग के बाद पहुंचने लगीं हस्तियां

bollywood actor akshay kumar will come to manali for movie shooting

बताया जा रहा है कि पिछले सात-आठ साल से मनाली में कोई बड़ा सितारा फिल्म की शूटिंग को नहीं पहुंच रहा था, लेकिन सलमान खान के मनाली आने के बाद बॉलीवुड में मनाली के प्रति एकाएक आकर्षण बढ़ चला है। लिहाजा, सलमान खान मनाली के लिए अघोषित ब्रांड एंबेसडर साबित हो रहे हैं। इधर, बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने शूटिंग यूनिटों के मनाली आने को यहां के लिए अच्छा संकेत बताया।

फिल्म कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि बॉलीवुड के कई नामचीन बैनर उनसे इन्क्वायरी कर रहे हैं। रविवार को अभिनेता सलमान खान और सोहेल खान पर क्लाइमेक्स का एक हिस्सा फिल्माया गया। तीन रिटेक के बाद सीन ओके हो गया। इधर, अभिनेत्री दीप्ति नवल भी मनाली पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed