{"_id":"5b13e3914f1c1ba66e8b5fbf","slug":"body-building-championship-in-bilaspur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां होगी राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, विजेता को बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां होगी राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, विजेता को बाइक
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता बिलासपुर में होगी। इसमें प्रदेशभर के बॉडी बिल्डर युवा भाग लेंगे। खास बात यह है कि इस बार महिला वर्ग को इसलिए बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जोड़ा जा रहा है, ताकि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मायनों को सार्थक सिद्ध किया जा सके।
विज्ञापन
इस संदर्भ में देवभूमि बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक रविवार को पावर जिम रौड़ा सेक्टर के सभागार में हुई। अध्यक्षता महासचिव सिद्धार्थ ने की। इसमें प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर भी चरचा की गई। प्रेस सचिव सुनील सहगल ने बताया कि 12 अगस्त की यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विभिन्न वर्गों में संपन्न होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता बॉडी बिल्डर को मोटर साइकिल इनाम के तौर पर दी जाएगी। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सहगल ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक व्यायाम के साथ जोड़कर उन्हें नशे से दूर रखने का प्रयास करना है। इस बैठक में मोहित बंसल, रोहित कुमार, आशीष, सुभाष, सुनील, सिद्धार्थ, फिरोज, दिनेश सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।